हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों बॉलीवुड, भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में सपना का नया गाना 'राम की सू' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसमें वह देसी लुक में कुछ ज्यादा ही जच रही हैं। इससे पहले इस गाने का टीजर रिलीज हुआ था। इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला। कुछ दिनों पहले ही उनका एक और वीडियो सॉन्ग 'विदाई' रिलीज हुआ था। इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।