बेटी को भेज रही थी पैसा
पुलिस के मुताबिक,कुड्डालोर की रहने वाली मेड को शोभना ने अपनी मां आनंदम की देखभाल के लिए रखा था। घर में रहने के दौरान वह नियमित रूप से छोटी-छोटी रकम चुराती रहती थी। वो अब तक 41,000 रुपए निकालकर शोभना की बेटी की मदद से ही अपनी बेटी के खाते में भेज चुकी थी। शोभना ने मामले का पता चलने पर पुलिस से दरख्वास्त की है कि उनकी मेड पर FIR ना की जाए। शोभना ने कहा कि यह पैसा मेड के वेतन से वसूला जाएगा।