Tamannaah Bhatia Owns World's 5th Largest Diamond: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशन दोनों के लिए चर्चा में हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं तमन्ना भाटिया के पास कुछ नायाब चीजों का कलेक्शन भी है। इसमें एक खास तरह का हीरा भी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है। ये हीरा उनको साउथ स्टार रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी से गिफ्ट में मिला है।