कहा जाता है कि दूसरों को सलाह देना बहुत आसान है,लेकिन उस सलाह पर खुद खरा उतरना मुश्किल। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है।तमिल के जाने माने टीवी एंकर प्रदीप मचीराजू को नए साल के जश्न के मौके पर हैदराबाद पुलिस ने ‘Drink and Drvie केस में पकड़ा। जैसे ही ये खबर ओपन हुई उसके कुछ ही देर बाद इस फेमस तेलुगु TV ANCHOR का एक पुराना Video सोशल साइटों पर VIRAL हो गया। दरअसल, इस वीडियो में टीवी एंकर प्रदीप सोशल मैसेज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रदीप नौजवानों को ‘Drink and Drvie’ न करने की सलाह दे रहे हैं। प्रदीप वीडियो में अपने यूथ से अपील कर रहे हैं कि गाड़ी चलाते वक्त वो शराब गलती से भी न पियें।