बता दें कि मास्टर फिल्म में थलपति विजय (Thalapathy Vijay) के अलावा विजय सेतुपति, एंड्रिया जेरेमिया, अर्जुन दास, मालविका मोहनन, और शांतनु भाग्यराज नजर आएंगे। इसके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि विजय ने अपनी 66वीं फिल्म के लिए 'मर्सल' निर्माताओं के साथ हाथ मिला लिया है। मास्टर फिल्म के बाद वह सन पिक्चर्स के साथ काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'मर्सल' के निर्माता थलपति विजय को अपनी आने वाली फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर कास्ट करना चाहते हैं और जब उन्होंने विजय से इस बारे में चर्चा की तो उन्होंने भी हामी भर दी।