10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी साउथ की ये 5 फिल्में, जानें उनके बारे में

इस साल साउथ की कौन सी 5 फिल्में सिनेमाघर में दस्तक देंगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 13 Jun 2018, 3:59 PM IST

tollywood upcoming movies

tollywood upcoming movies

फिल्म 'बाहुबली' ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ग्राफ को एक अलग ही मुकाम पर खड़ा कर दिया है। आज दर्शक बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही साउथ की फिल्मों को भी काफी पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस साल साउथ की कौन सी 5 फिल्में सिनेमाघर में दस्तक देंगी।

1. Bhaagamathie

फिल्म 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी की हॉरर मूवी 'Bhaagamathie' इसी साल रिलीज हो गई। ये एक थ्रिलर-डरावनी फिल्म है। जहां लोगों ने अनुष्का को अबतक कई तरह के रोल निभाते देखा है वहीं इस फिल्म में उनका एक अलग ही किरदार देखने को मिलेगा। इसकी कहानी और इसे डायरेक्ट किया है जी अशोक ने। वहीं इस फिल्म को संगीत दिया है थैमन ने। अनुष्का के अलावा इस फिल्म में उन्नी मुकुंदन, जयराम और आशा सारथ मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

2. Chalo

तेलुगू फिल्म 'Chalo' एक रोमांटिक कॉमडी जोनर की फिल्म है। इस फिल्म को देखकर आप काफी हंसने वाले हैं। चूंकि ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी है तो इसमे आपको रोमांस का भी तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म में नागा शौर्य और रश्मिका मंडन्ना मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं इसके निर्देशक वेन्की कुदुमुला हैं।

3. Tholi Prema

इस साल एक रोमांस से भरी एक खूबसूरत लवस्टोरी बेस्ड फिल्म भी सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म का नाम 'Tholi Prema' है। यह एक रोमांटिक प्रेम कहानी है। इस फिल्म में वरुण तेज और राशी खन्ना प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन वेन्की अटलाुरी ने किया है।

4. Awe

वहीं चौथे नंबर पर फिल्म 'Awe'। ये बेहद ही अलग तरह की फिल्म है। जो बाकी फिल्मों से काफी हटकर है। दूसरी फिल्मों की बात की जाए तो या तो वह कमर्शियल, रिवेंज बेस्ट या मेलोड्रामैटिक प्रेम कहानियां से भरी होती हैं। लेकिन ये काफी अलग तरह की कहानी को लेकर बनाई जा रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल काम कर रही हैं।

5. Rangasthalam

साउथ सुपर स्टार राम चरन की आने वाली फिल्म 'Rangasthalam' ने रिलीज के पहले ही काफी धमाल मचा रखा है। इस फिल्म के पोस्ट सामने आने के साथ ही ये चर्चा में आ गई है। इस फिल्म में राम चरन के साथ साउथ एक्ट्रेस सामंथा मुख्य भूमिका निभाा रही हैं। फिल्म के निर्देशक सुकुमार हैं।