
विजय देवरकोंडा और समांथा रुथप्रभु
Vijay Deverakonda give 1 lakh to 100 families: विजय देवरकोंडा ने सोमवार को विशाखापत्तनम में अपनी फिल्म 'कुशी' की कामयाबी का जश्न मनाया। इस दौरान विजय ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह फैंस के साथ अपनी खुशियों के साथ-साथ कमाई भी साझा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि वह 100 परिवारों को 1-1 लाख रुपए देंगे।
विजय ने क्या कहा है
विजय ने कार्यक्रम में कहा, 'मैं आपके साथ अपनी खुशी साझा करने के लिए 100 परिवारों को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा कर रहा हूं। 100 परिवारों को एक-एक लाख रुपए अगले 10 दिन में भेज दिए जाएंगे। यह पैसा मेरे निजी खाते से फैंस के खाते में जाएगा।
विजय और समांथा रुथप्रभु की फिल्म 'कुशी' ने 16 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की है। पहले 4 दिन में फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। इसमें विजय और समांथा के साथ सचिन खेडेकर, सरन्या पोनवन्नन, मुरली शर्मा, लक्ष्मी जयराम और रोहिणी नजर आए हैं।
Published on:
05 Sept 2023 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
