1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब कमल हासन ने एक्ट्रेस रेखा को जबरदस्ती कर दिया था किस

कमल हासन दक्षिण भारतीय अभिनय में एक बड़ा नाम हैं। पिछले चार दशकों में उन्होनें अभिनय के दम ना सिर्फ टॉलीवुड में प्रसिद्धि प्राप्त की है बल्कि बॉलीवुड में भी उनको एक बेहतरीन एक्टर के रूप में पहचाना जाता है। अभिनेत्री रेखा से जुड़ा उनका एक किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था। आइए जानते है क्या था मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satyam Singhai

•

Updated: 16 Nov 2021, 12:36 PM IST

when-kamal-haasan-forced-actress-rekha-to-kiss

जब कमल हासन ने एक्ट्रेस रेखा को जबरदस्ती कर दिया था किस

कमल हासन ने करियर की शुरुआत 1959 में महज 6 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। हालांकि उन्हें सक्सेस फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से मिली, जिसमें उन्होंने खुद से उम्र में बड़ी महिला के साथ प्यार करने वाले एक युवा का किरदार निभाया था। इसके बाद कमल हासन ने एक बाद एक कई बड़ी फिल्मों में काम किया। अभिनय के अलावा उनकी निजी जिंदगी विवादों का हिस्सा भी रही।

यह भी पढ़ें इस फिल्म में किसिंग सीन करते हुए डर गईं थी काजल अग्रवाल, जाने क्या था मामला

बता दें कि हम जिस रेखा की बात कर रहे हैं, वो तमिल एक्ट्रेस हैं। ना कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा। दरअसल, कुछ साल पहले रेखा का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो फिल्म 'पुन्नागई मन्नन' में कमल हासन के साथ किसिंग सीन पर बात करती नजर आई थीं। यह फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी।

रेखा ने बताया था कि फिल्म में किसिंग सीन की शूटिंग बिना उनकी परमिशन से की गई थी। अचानक हुई इस घटना से वो बुरी तरह घबरा गई थीं। इसकी शिकायत उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से भी की थी। उस वक्त रेखा की उम्र महज 16 साल थी।

वीडियो में रेखा ने बताया था कि इस किसिंग सीन की शूटिंग मुझे बिना बताए की गई थी। सुरेश कृष्णा और वसंत इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर्स थे। जब मैंने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि इस सीन के बारे में मुझे नहीं बताया गया तो इस पर उन्होंने मुझसे कहा कि ऐसा सोचो कि किसी बड़े राजा ने एक छोटे बच्चे को किस किया है।

यह भी पढ़ें प्रभास ही नहीं इन एक्टर्स के साथ रह चुकी है अनुष्का शेट्टी के अफेयर की चर्चा

जब रेखा से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या कमल हासन या फिल्म के मेकर्स ने उनसे इसके लिए माफी मांगी थी?' इस पर रेखा ने कहा कि वो क्यों माफी मांगेंगे। फिल्म सुपरहिट हो चुकी थी। हालांकि, पुराना वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेकर्स और कमल हासन से माफी की डिमांड की थी।

बता दें कि फिल्मी करियर में जबर्दस्त सफलता हासिल करने वाले कमल हासन पर्सनल लाइफ की वजह से विवादों में रहे हैं। उनकी जिंदगी में 5 महिलाएं रही। इसमें से 3 से उनका अफेयर रहा तो दो से उन्होंने शादी की। 70 के दशक में एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ अफेयर के उनके काफी किस्से चले। हालांकि, दोनों ने कुछ फिल्में भी साथ कीं, लेकिन उनका अफेयर लंबे समय तक टिक न सका।