24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Tollywood / प्रभास ही नहीं इन एक्टर्स के साथ रह चुकी है अनुष्का शेट्टी के अफेयर की चर्चा

प्रभास ही नहीं इन एक्टर्स के साथ रह चुकी है अनुष्का शेट्टी के अफेयर की चर्चा

अनुष्का शेट्टी ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों की क्वीन कही जाती हैं। अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी है लेकिन वह अपने स्टेज नेम से मशहूर हैं। उनका नाम कई बार कई एक्टर्स के साथ जोड़ा गया है। लेकिन अभी तक वे कुंवारी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satyam Singhai

•

Updated: 12 Nov 2021, 2:02 PM IST

anushka shetty and his love affairs

प्रभास ही नहीं इन एक्टर्स के साथ रह चुकी है अनुष्का शेट्टी के अफेयर की चर्चा

अनुष्का शेट्टी साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह लक्ष्यम, शौर्यम जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। अनुष्का ने डार्क फैंटेसी फिल्म 'अरुंधति' में डबल रोल निभाया था और इसमें उनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया।

उनके करियर की अब तक कि सबसे बेस्ट फिल्म रही है एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज। इस सीरीज में राजकुमारी देवसेना का किरदार निभाकर अनुष्का ने जबरदस्त सुर्खियां भी बटोरीं साथ ही वह दक्षिण सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक बन गईं।

यह भी पढ़ें कभी मैकेनिक, तो कभी स्पोर्ट्स चैंपियन रहा है, साऊथ का ये सुपरस्टार

अनुष्का शेट्टी और गोपीचंद

सुपरस्टार प्रभास के बेस्ट फ्रेंड गोपीचंद और अनुष्का शेट्टी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इसी दौरान इन दोनों सितारों के इश्क की चर्चाएं खूब फैली थी। हालांकि दोनों ही सितारों ने कभी इन अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी और धीरे-धीरे ये अफवाह खत्म हो गईं।

अनुष्का शेट्टी और प्रभास

साउथ सुपरस्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने पहली दफा फिल्म ‘बिल्ला’ में काम किया था। ये शाहरुख खान स्टारर फिल्म डॉन की रीमेक थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों मिर्ची और बाहुबली सीरिज में साथ नजर आए। इन दोनों की ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि इनके अफेयर्स की खबरें फैलने लगती हैं। आज भी इन दोनों को फैंस साथ ही देखना चाहते हैं।

अनुष्का शेट्टी और कृष

फिल्म निर्देशक कृष और अनुष्का शेट्टी के बीच अफेयर की खबरें भी खूब फैली थी। दोनों ने सिंघम 3, वेदम और वानम जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इसी दौरान कथित रुप से इनका प्यार परवान चढ़ा था। रिपोर्ट्स की मानें तो बाद में दोनों की राहें अलग हो गई थीं।

अनुष्का शेट्टी और नागार्जुन

फिल्म स्टार अनुष्का शेट्टी और नागार्जुन अक्किनेनी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। इसी दौरान इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें तेजी से फैली थी। इन रिपोर्ट्स पर दोनों ने कभी बयान नहीं दिया था।

अनुष्का शेट्टी और नागा चैतन्य

हद तो तब हो गई जब अदाकारा अनुष्का शेट्टी का नाम नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से भी जुड़ गया था। उस वक्त नागार्जुन का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया था। फिल्म स्टार नागार्जुन और अनुष्का शेट्टी दोनों ने ही इन खबरों का जोरदार खंडन किया था।

अनुष्का शेट्टी और राहुल द्रविड़

अदाकारा अनुष्का शेट्टी ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। अदाकारा ने बताया था कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राहुल द्रविड़ पर उनका बड़ा क्रश रहा है।