
Samantha Akkineni Bold
नई दिल्ली। साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सामंथा ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। उनकी फिल्में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड रहते हैं। एक्टिंग के अलावा, सामंथा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी बोल्ड फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। हमेशा अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वालीं सामंथा अपने बोल्ड बयानों के कारण भी सुर्खियों में आ चुकी हैं।
सामंथा का बोल्ड जवाब
एक बार सामंथा अक्किनेनी ने एक इंटरव्यू में खाने के ऊपर सेक्स को चुना था। उनके इस बयान की काफी चर्चा हुई थी। वहीं, कई लोग उन्हें काफी ट्रोल भी किया लेकिन सामंथा ने ट्रोलर्स का डटकर सामना किया। वे वाक्या हुआ था सामंथा की शादी से पहले। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, कुछ साल पहले सामंथा अक्किनेनी से एक फोटोशूट के दौरान पत्रकार ने बड़ा ही बोल्ड सवाल पूछा। पत्रकार ने पूछा कि अगर उन्हें सेक्स और खाने के बीच में से किसी एक चीज को चुनना पड़े तो वो क्या चुनेंगी। वहां मौजूद पत्रकार से इस सवाल से काफी हैरान था। लेकिन इस सवाल का सामंथा ने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया।
खाने के ऊपर सेक्स को चुना
सामंथा ने बिना झिझक के जवाब दिया कि ऐसे किसी भी मौके पर वो खाने से पहले सेक्स को चुनना पसंद करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें एक दिन भूखा रहना मंजूर है। सामंथा के इस बोल्ड जवाब ने हर किसी को हैरान कर दिया। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। लेकिन एक्ट्रेस ने बहुत ही शानदार तरीके से ट्रोलिंग को हैंडल किया।
40 दिनों का मनाया हनीमून
सामंथा अक्किनेनी कई मौकों पर ऐसे ही बेबाक बयान दे चुकी हैं। जिसकी वजह से उनकी काफी चर्चा हुई। बता दें कि सामंथा ने 6 अक्टूबर, 2017 को साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे चैतन्य से शादी की। दोनों की शादी सबसे महंगी शादियों में से एक थी। दोनों ने गोवा में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। दोनों ने 40 दिनों तक हनीमून मनाया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही द फैमिली मैन-2 में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ एक्टर मनोज बाजपेयी हैं।
Published on:
28 Apr 2021 03:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
