टोंक. कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर की ओर से रविवार सुबह जारी हुई रिपोर्ट में टोंक के 122 रोगी गायब है। ऐसे में यह अंतर प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीज, मृत्यु, उपचाराधीन रोगियों की संख्या में भी आ रहा है। ऐसा भी नहीं है कि टोंक में कोरोना संक्रमण से जुड़े चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जयपुर-टोंक की रिपोर्ट में आ रहे अंतर के बारे में पता नहीं है, लेकिन किसी ने भी इसे दूर करने की जहमत नहीं उठाई है।