2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उनियारा की 36 पंचायतों में 261 सरपंच के दावेदार, 92 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित

पंचायत राज चुनाव के तहत उनियारा उपखण्ड की 36 पंचायतों के सरपंच एवं 326 वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी के समय के बाद सरपंच के लिए 26 1 तथा वार्ड पंचों के चुनावों के लिए 6 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 15 Jan 2020, 3:24 PM IST

उनियारा की 36 पंचायतों में 261 सरपंच के दावेदार, 92 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित

उनियारा की 36 पंचायतों में 261 सरपंच के दावेदार, 92 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित

उनियारा. पंचायत राज चुनाव के तहत टोंक जिले के उनियारा उपखण्ड की 36 पंचायतों के सरपंच एवं 326 वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी के समय के बाद सरपंच के लिए 26 1 तथा वार्ड पंचों के चुनावों के लिए 6 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है।

जबकि 92 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द्र रेगर ने बताया कि रूपवास ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 5, ककोड़ में 7, श्योराजपुरा में 12, खेलनियां में 9, गोठड़ा में 9, मोहम्मदपुरा में 6 , बनेठा में 7, सुरेली में 10, कुण्डेर में 6 , रूपपुरा में 7, सूंथड़ा मेंं 14, ढिकोलिया में 8 , बिलोता में 8 , अलीगढ़ में 10, उखलाना में 6 , मण्डावरा में 6 , चौरू में 7, पाटोली में 3, फुलेता में 3, रानीपुरा में 5, बिलासपुर में 6 , कचरावता में 7, बोसरिया में 7, पलाई में 3, हैदरीपुरा में 5, पचाला में 3, रिजोदा मेंं 11, खोहल्या में 6 , बालीथल में 5, पायगा में 2, सोप में 13, मोहम्मदगढ़ में 8 आमली में 6 , खातोली में 10 झुण्डवा में 4 तथा देवली ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है।

जबकि सबसे कम पायगा पंचायत मात्र 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार वार्ड पंचों में रूपवास पंचायत में 1, श्योराजपुरा में 3, खेलनियां में 2, गोठड़ा में 5, मोहम्मदपुरा में 4, बनेठा में 3, कुण्डेर में 3, रूपपुरा में 2, संूथड़ा में 1, ढिकोलिया में 4, बिलोता में 2, अलीगढ़ में 3, उखलाना में 3, मण्डावरा में 3, पाटोली में 1, फुलेता में 3, रानीपुरा में 5, बिलासपुर में1, कचरावता में 2, बोसरिया में 2, पलाई में 2, हैदरीपुरा में 3, पचाला में 1, रिजोदा में 2, खोहल्या में 5, बालीथल में 1, पायगा में 7, सोप में 2, मोहम्मदगढ़ में 2, आमली में 2, खातोली में 2 तथा देवली ग्राम पंचायत में 5 वार्ड पंचों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मण्डावरा ग्राम पंचायत में वार्ड नम्बर 3 में वार्ड पंच के लिए 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस ले लिए जाने तथा एक नामांकन पत्र निरस्त हो जाने से वार्ड पंच का स्थान रिक्त रह गया है।