
बीसलपुर बांध पर बन रहा है नया कम्प्यूटराइज कन्ट्रोल रुम, अभियंताओं ने निरीक्षण कर संवेदक को दिये दिशा निर्देश
राजमहल. राज्य की सबसे बढ़ी पेयजल परियोजना बीसलपुर बांध को पूरी तरहा कम्प्यूटराइज करने के लिए गेट संख्या दो के पास निर्माणाधिन नए कन्ट्रोल रुम का शनिवार को बांध के सहायक अभियंता मनीष बसंल व कनिष्ठ अभियंता कमलेश मीणा ने निरीक्षण किया।
इस दौरान निर्माण करवा रहे संवेदक को बंसल ने नक्शे के अनुसार निर्माण करने के लिए दिशा निर्देश दिए। बंसल ने बताया कि नए कन्ट्रोल रुम के चालु होने पर बांध पूरी तरहा कम्प्यूटराइज हो जाएगा। इसके बाद गेट कम्प्यूटर से खोले जाएंगे।
यह सिस्टम चालु होने के बाद यह राज्य का दूसरा बांध होगा, जो पूरी तरह कम्प्यूटराइज होने के बाद बांध सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों की नजर में रहने के साथ ही गेट खोलने व पानी की निकासी आदि कार्य सुविधाजनक हो जाएगा। उक्त योजना पर लगभग 3.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
कारागृह का निरीक्षण कर दिए निर्देश
टोंक. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक सचिव की अध्यक्षता में गठित विशेष टीम ऑफ विजिटर्स द्वारा जिला कारागृह, टोंक का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।प्राधिकरण के सचिव पंकज बंसल द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल में साफ सफ ाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, विधिक सेवा क्लिनिक का कार्य, मुलाकात कक्ष, महिला जेल, बैरक, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों से संवाद कर जेल नियमानुसार उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया गया। बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहातया के संबंध में जानकारी दी गई।
Published on:
3 Nov 2019, 10:57 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.