30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Municipal elections 2019: सूची के इंतजार में बीता दूसरा दिन, एक ने किया नामांकन पत्र दाखिल

Municipal elections 2019: नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने के दूसरे दिन शनिवार को मात्र एक महिला ने वार्ड नम्बर नौ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 3 Nov 2019, 7:00 AM IST

Municipal elections 2019: सूची के इंतजार में बीता दूसरा दिन, एक ने किया नामांकन पत्र दाखिल

Municipal elections 2019: सूची के इंतजार में बीता दूसरा दिन, एक ने किया नामांकन पत्र दाखिल

टोंक. नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने के दूसरे दिन शनिवार को मात्र एक महिला ने वार्ड नम्बर नौ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं पार्षद पद के लिए 328 अब तक आवेदन बिक चुके है। वहीं अब तक भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।

read more:पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे पूनिया, राजे ने ट्वीटर पर शेयर की मुलाकात

हालांकि संभावित प्रत्याशियों ने लोगों से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है। अभी नामांकन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 नवम्बर है। रविवार को अवकाश रहने पर सोमवार व मंगलवार को नामांकन लिए जाएंगे। रिटर्निंग ऑफिसर नवनीत कुमार ने बताया कि नामांकन-पत्र लेने का समय दोपहर तीन बजे तक है। वहीं चुनाव कार्यालय पर पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

read more:नगर निगम चुनाव को लेकर मंत्री का बड़ा बयान, देखें video


गौरतलब है कि नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए चुनाव होगा। इसमें शहरी क्षेत्र के एक लाख 13 हजार 466 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें पुरुष 57659 तथा महिला मतदाता 55807 है। चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए 10, जनजाति के लिए एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13, सामान्य महिला के लिए 12 तथा अनारक्षित 24 वार्ड रखे गए हैं।

read more:VIDEO : ये मास्टरजी कांग्रेस के टिकट की सूची लेकर गए हवाई जहाज से

चुनाव के लिए शहर में कुल 117 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 6 नवम्बर, नाम वापसी 8 नवम्बर, चुनाव चिह्नों का आवंटन 9 नवम्बर तथा मतदान 16 नवम्बर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 19 नवम्बर सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी।



पहले पूछते नहीं थे, अब कर रहे आवभगत
नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन भरने की आखिरी तारीख नजदीक आने के साथ ही कई लोग प्रत्याशी की दावेदारी जता कर सामने आ रहे है। हालाकि अभी कांग्रेस व भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। वहीं स्वयं को संभावित प्रत्याशी बता कर महिला-पुरुषों ने वार्डों में दस्तक देना शुरू कर दिया है।

read more:नाबालिग पुत्री से किया था बलात्कार , पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

इसके लिए रिश्तेदारों की भी मदद ली जा रही है। संभावित प्रत्याशियों ने शहर से बाहर रहने वाले एवं मतदाता सूची में शामिल लोगों की अलग से सूची तक बना ली है। वहीं वार्डों के महिला-पुरुष भी यह कहने में नहीं हिचकिचा रहे है कि पहले तो उक्त संभावित प्रत्याशियों ने वार्ड दशा सुधार के लिए जद्दोजहद नहीं की, अब मिलने पर आवभगत करने से भी नहीं चूक रहे है।


पूछ रहे समस्याएं
परिसीमन के बाद अब नगर परिषद के लिए 45 की बजाय 60 वार्ड पार्षद के लिए चुनाव होगा। ऐसे में वार्डों का भूगोल भी बदल गया है। ऐसे में कई प्रत्याशियों को अपना क्षेत्र भी बदलना पड़ रहा है। संभावित प्रत्याशी वार्डों में घूम कर लोगों से पूछ कर समस्याओं की सूची बना रहे है।


सिम्बल से पहले प्रचार
कांग्रेस व भाजपा से सूची जारी होने से पहले ही सोशल मीडिया पर स्वयं को उम्मीदवार घोषित कर मतदाताओं ने समर्थन मांगा जाना शुरू कर दिया गया है। जबकि उक्त उम्मीदवारों ने अभी तक सिम्बल के इंतजार में नामांकन भी दाखिल नहीं किया है।