30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की टक्कर से डिलीवरी के लिए प्रसुता को लेकर आ रही एम्बूलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Ambulance crashed: डिलीवरी के लिए प्रसुता को लेकर आ रही एम्बुलेंस व कार के बीच आमने-सामने की भिडंत हो गई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 3 Nov 2019, 10:29 AM IST

कार की टक्कर से डिलीवरी के लिए प्रसुता को लेकर आ रही एम्बूलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त

कार की टक्कर से डिलीवरी के लिए प्रसुता को लेकर आ रही एम्बूलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त

नगरफोर्ट. कस्बे के बसवाल पेट्रोल पंप के पास नगर-नैनवा रोड पर 104 एम्बुलेंस के सामने से आ रही पेट्रोल पंप के मालिक की कार के बीच आमने-सामने की भिडंत हो गई। एम्बुलेंस क्षेत्र के खेड़ा के बालाजी गांव से प्रसूता लेकर आ रही थी कि अचानक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही पम्प मालिक की कार ने एम्बुलेंस के सामने टक्कर मार दी।

read more:बीसलपुर बांध की गोद में बसा राजमहल गांव, फिल्टर प्लांट होने बाद भी ग्रामीण फ्लोराइडयुक्त पानी पीने को मजबूर

एम्बुलेंस चालक अशोक कुमार जांगिड़ का कहना है कि खेड़ा के बालाजी गांव से डिलीवरी केस प्रसुता को लेकर चिकित्सालय नगरफोर्ट आ रहा था, तो बसवाल पेट्रोल पंप के पास पैट्रोल पम्प मालिक की गाड़ी सामने आकर एम्बुलेंस के टक्कर मार दी। एम्बुलेंस में सवार प्रसुता और उसके परिजन सुरक्षित है। मौके पर पहुंचे एएसआई भवर चौधरी ने जांच शुरू कर दी है।

read more:चौथ माता के दर्शन करने जा रहे केशवरायपाटन तहसीलदार सडक़ दुर्घटना में हुए घायल


सडक़ दुर्घटना में केश्वरायपाटन तहसीलदार घायल
उनियारा. कस्बे से गुजरने वाले गुलाबपुरा हाइवे पर शनिवार को एक कार के मवेशी से टकराने पर उसमें सवार केश्वरायपाटन तहसीलदार केसरी सिंह घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक अस्पताल में लाया गया। तहसीलदार के पुत्र आकाश सिंह ने बताया कि परिजनों के साथ शनिवार को वह चौथ का बरवाड़ा में स्थित चौथ माता के दर्शन करने अपनी कार से जा रहे थे।

read more:Municipal elections 2019: सूची के इंतजार में बीता दूसरा दिन, एक ने किया नामांकन पत्र दाखिल

इसी बीच पलाई ग्राम के पास हाइवे पर अचानक मवेशी आ जाने से कार में सवार उनके पिता के गम्भीर चोट आने पर उन्हें उनियारा अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। वहीं बाद में उनको बून्दी रैफ र कर दिया गया। वहीं इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन भी मौके पहुंचा।


read more:घंटों सड़क पर तड़पती रही नीलगाय, वन अमले ने इलाज की जगह झाडिय़ों में फेंका