30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौथ माता के दर्शन करने जा रहे केशवरायपाटन तहसीलदार सडक़ दुर्घटना में हुए घायल

Road accident: गुलाबपुरा हाइवे, तहसीलदार , सडक़ दुर्घटना में घायल , सडक़ हादसा, एक्सीडेन्ट, रोड एक्सीडेन्ट, चौथ का बरवाड़ा, चौथ माता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 3 Nov 2019, 9:00 AM IST

चौथ माता के दर्शन करने जा रहे केशवरायपाटन तहसीलदार सडक़ दुर्घटना में हुए घायल

चौथ माता के दर्शन करने जा रहे केशवरायपाटन तहसीलदार सडक़ दुर्घटना में हुए घायल

उनियारा. कस्बे से गुजरने वाले गुलाबपुरा हाइवे पर शनिवार को एक कार के मवेशी से टकराने पर उसमें सवार केशवरायपाटन तहसीलदार केसरी सिंह घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक अस्पताल में लाया गया।

read more:मां को खाना देकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर पर दो वर्षीय बेटा कर रहा था इंतजार

तहसीलदार के पुत्र आकाश सिंह ने बताया कि परिजनों के साथ शनिवार को वह चौथ का बरवाड़ा में स्थित चौथ माता के दर्शन करने अपनी कार से जा रहे थे। इसी बीच पलाई ग्राम के पास हाइवे पर अचानक मवेशी आ जाने से कार में सवार उनके पिता के गम्भीर चोट आने पर उन्हें उनियारा अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। वहीं बाद में उनको बून्दी रैफ र कर दिया गया। वहीं इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन भी मौके पहुंचा।

read more:नाबालिग पुत्री से किया था बलात्कार , पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

एम्बूलेंस दुर्घटनाग्रस्त
नगरफोर्ट. कस्बे के बसवाल पेट्रोल पंप के पास नगर-नैनवा रोड पर 104 एम्बुलेंस के सामने से आ रही पेट्रोल पंप के मालिक की कार के बीच आमने-सामने की भिडंत हो गई। एम्बुलेंस क्षेत्र के खेड़ा के बालाजी गांव से प्रसूता लेकर आ रही थी कि अचानक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही पम्प मालिक की कार ने एम्बुलेंस के सामने टक्कर मार दी।

एम्बुलेंस चालक अशोक कुमार जांगिड़ का कहना है कि खेड़ा के बालाजी गांव से डिलीवरी केस प्रसुता को लेकर चिकित्सालय नगरफोर्ट आ रहा था, तो बसवाल पेट्रोल पंप के पास पैट्रोल पम्प मालिक की गाड़ी सामने आकर एम्बुलेंस के टक्कर मार दी। एम्बुलेंस में सवार प्रसुता और उसके परिजन सुरक्षित है। मौके पर पहुंचे एएसआई भवर चौधरी ने जांच शुरू कर दी है।

read more:डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधायक कोष से विकास कार्यों के लिए 52 लाख रुपए किए स्वीकृत


ट्रॉली के नीचे दबा चालक
टोंक. मेहन्दवास थाना क्षेत्र में छान-महुआ बायपास पर शुक्रवार देर रात को ट्रॉली पलटने से दबे चालक की मौत हो गई। जगदीश पुत्र छोटू गुर्जर ने दर्ज कराया है कि उसका भतीजा गणेश (35) पुत्र कजोड़ गुर्जर जयपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा था। बायपास पर अचानक सामने मवेशी आने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। नीचे दबने से गणेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।