30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधायक कोष से विकास कार्यों के लिए 52 लाख रुपए किए स्वीकृत

डिप्टी सीएम व टोंक विधायक सचिन पायलट ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक विकास कोष से 52.20 लाख रुपए की स्वीकृत जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 2 Nov 2019, 9:00 AM IST

डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधायक कोष से विकास कार्यों के लिए 52 लाख रुपए किए स्वीकृत

डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधायक कोष से विकास कार्यों के लिए 52 लाख रुपए किए स्वीकृत

टोंक. उप मुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक विकास कोष से 52.20 लाख रुपए की स्वीकृत जारी की है। पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुरा में बालाजी के स्थान के पास स्थित ट्यूबवेल में मोटर पाइप केबल मय विद्युत कनेक्शन के लिए 2.50 लाख रुपए, ग्राम मोरभाटियान में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 7.50 लाख रुपए एवं पानी की टंकी मय पाइप लाइन के लिए 3 लाख रुपए की घोषणा की है।

read more:Municipal elections 2019: जिला प्रभारी मंत्री ने कहा, स्थानीय को प्राथमिकता, बागी-दागी पर सोचेगी कांग्रेस

इसी प्रकार ग्राम पराना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए, ग्रा.पं. सोरण के ग्राम शिवपुरी में घांस भैरू के स्थान के पास ट्यूबवेल मय विद्युत कनेक्शन के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम निमोला स्थित शमशान घाट में हैण्डपम्प लगाने के कार्य के लिए 0.8 0 लाख रुपए, ग्राम चराई स्थित श्मशान घाट में हैण्डपम्प लगाने के कार्य के लिए 0.8 0 लाख रुपए की घोषणा की है।

read more:रबी की फसल की सिंचाई का समय नजदीक, बांध की नहरों व माइनर में भरी है मिट्टी, अंतिम छोर तक पानी पहुंचने में संशय

इसी प्रकार ग्राम ठिकरिया में हैण्डपम्प लगाने के कार्य के लिए 0.8 0 लाख रुपए, ग्राम शिवपुरी में हैण्डपम्प लगाने के कार्य के लिए 0.8 0 लाख रुपए, ग्राम इन्दोकिया में पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए तथा ग्राम हमीरपुर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र के पास अनुसूचित जाति समुदाय के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7.50 लाख रुपए की स्वीकृत जारी की है।

read more:municipal elections 2019: पार्षद बनने की होड़, कांग्रेस ने लिए 280 आवेदन

नाली निर्माण कराने के निर्देश
टोडारायसिंह. बस्सी में गंदे पानी की निकासी के अभाव में मौसमी बीमारिया बढऩे को लेकर विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने सबंधित पंचायत समिति अधिकारी को निकासी नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए है। विधायक चौधरी ने गुरुवार को बस्सी गांव का दौरा कर प्रभावित क्षेत्र में मरीज व परिजनों से मुलाकात की।

गांव में मालियों के अभाव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने तथा कीचड़ गंदगी को देख, विधायक ने विकास अधिकारी नीता पारीक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में नाली निर्माण कराने की बात कही। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संतुकमार जैन, डीआर रामचन्द्र गुर्जर, प्रसार अधिकारी बन्नालाल माली समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।