मालपुरा .उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें पशु चिकित्साधिकारी अनिल परतानी ने बताया कि उपखण्ड की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर अब पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों को भूमि का आवंटन करना होगा।उन्होंने बताया कि इनके भवन बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से बजट का आवंटन हो चुका है, लेकिन सीतारामपुरा, चावण्डिया, आंवड़ा, झाड़ली, चांदसेन, चबराना, डूंगरीखुर्द, लाम्बाहरिसिंह, लावा में ग्राम पंचायतों की ओर से भूमि का आवंटन नहीं किया गया।