17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस स्टैण्ड सर्किल पर डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

डॉ. भीमराव अम्बेडकर निर्धनों के मसीहा थे। उन्होंने राष्ट्रहित में मानव समाज को संगठित व एकजुट रहने का संदेश दिया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 1:57 PM IST

प्रतिमा का अनावरण

टोडारायसिंह. विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने बस स्टैण्ड सर्किल पर डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

टोडारायसिंह. विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर निर्धनों के मसीहा थे। उन्होंने राष्ट्रहित में मानव समाज को संगठित व एकजुट रहने का संदेश दिया। चौधरी ने यह बात अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर भवन के शिलान्यास व बस स्टैण्ड स्थित सर्कल पर डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा के अनावरण मौके पर कही। उन्होंने विधानसभा में करवाए गए विकास कार्यों को गिनाया।


इस मौके पर डीआर रामचन्द्र गुर्जर, पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन, पालिका उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा, प्रधान शीला मीणा, मालपुरा प्रधान सरोज चौधरी, प्रभा सारस्वत, राजनारायण पारीक, पुरुषोत्तम शर्मा, पालिका ईओ चेतन कुमार जैन, संपती परसोया, रामराज धाकड़, सुनील भारत, प्रहलाद आदि मौजूद थे।


भवन का किया अनावरण
मालपुरा. पचास लाख रुपए की लागत से बनने वाले अम्बेडकर भवन का अनावरण किया गया। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक कन्हैयालाल चौधरी थे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष सपना जैन, विशिष्ट अतिथि प्रधान सरोज चौधरी, तहसीलदार सुभाष चन्द गोयल, जिला आयोजना समिति सदस्य रविकुमार जैन, पालिका उपाध्यक्ष पुरूषोतम सैनी, एससी मोर्चा के महावीर बडगुर्जर, रामप्रसाद वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के राजेन्द्र कोठारी, शहर अध्यक्ष दिनेश विजय, देहात अध्यक्ष बालाबक्श चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष रेखा जैन अतिथि के रूप में उपस्थित थे।


सभी अतिथियों का पालिका प्रशासन की ओर से सम्मान किया गया। कॉलोनीवासी प्रेमप्रकाश सैनी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने अम्बेडकर भवन का निर्माण अन्यत्र करवाने की मांग रखी। कॉलोनीवासियों ने बताया कि प्रस्तावित भूखण्ड कॉलोनी के सार्वजनिक उद्यान के लिए आरक्षित है।


भवन निर्माण स्थल को लेकर रही गहमागहमी
अम्बेडकर भवन निर्माण के लिए पालिका प्रशासन की ओर से एमक्योर अस्पताल के पीछे स्थित खाली भूमि पर भवन का चयन किया गया था, लेकिन विरोध के चलते अन्तिम समय में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नजदीक में भवन निर्माण करवाने का निश्चय किया गया। यहां पर भी अतिक्रमण होने के चलते भवन निर्माण स्थल चयन की बाधाएं समाप्त नहीं हुई, इसलिए शिलान्यास समारोह अनावरण समारोह में परिवर्तित हुआ।

पीपलू . राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा की ओर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती को समरसता दिवस के रूप में आदर्श माध्यमिक विद्यालय परिसर में मनाया गया। इस दौरान संगठन के छीतर लाल शर्मा संगठन मंत्री, दुर्गालाल गुर्जर अध्यक्ष, घनश्याम नामा मंत्री, सत्यनारायण स्वर्णकार, सुरेश चंद गुप्ता कोषाध्यक्ष, दिनेश सुनार, अर्जुन लाल गुर्जर, मूल चंद बैरवा, आलोक मिश्रा, रमेश चंद गुर्जर आदि मौजूद थे।

पांच लाख रुपए की घोषणा
टोंक. ग्राम पंचायत अरनियामल में विकास कार्यों का लोकार्पण रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता ने राजकीय स्कूल में कक्षा-कक्ष, पंचायत के विभिन्न कार्य, सीसी रोड निर्माण, ग्रेवल सडक़ और पुलिया निर्माण मिट्टी भराई के 2 करोड़ 5 लाख रुपए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि हमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। विधायक ने कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की।

समरोह की अध्यक्षता प्रधान जगदीश गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष चौथमल विजय, जिला परिषद सदस्य ममता गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा चौधरी, सरपंच श्योजी लाल बलाई थे। इस दौरान सरपंच छान तुलसीराम जाट, मीडिया प्रभारी राजवीर जाट, महामंत्री धौल्या गुर्जर, बद्री यादव ,लडू टेपण, श्योजीलाल यादव आदि मौजूद थे।