मालपुरा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दल ने बुधवार को कांस्टेबल को बजरी से भरे वाहन नजरअंदाज करने की एवज में रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि परिवादी मोहम्मद शोएब निवासी मालपुरा ने ब्यूरो के यहां शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि टोरडी पुलिस चौकी के कांस्टेबल प्रेमराज ने उसके बजरी से भरे एक ट्रोले व ट्रैक्टर को प्रतिदिन बिना रोके गुजरने देने की एवज में एक महीने के 45000 रुपए की मांग की। शिकायत की पुष्टि की गई। इसमें सही पाए जाने के बाद बुधवार को मालपुरा से टोडारायसिंह की ओर जाने वाले मार्ग पर कल्याणपुरा मोड़ के निकट परिवादी ने कांस्टेबल प्रेमराज को पांच हजार ुरुपए की राशि पेशगी दे दी। इस दौरान परिवादी का इशारा पाकर ब्यूरो के दल मेेंं शामिल एएसआई वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, मोहम्मद नाहिद, भरत, गजेन्द्र व मोहम्मद जावेद ने कांस्टेब को रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया तथा उसे मालपुरा पुलिस थाने लाया गया। थाने में आरोपित के बयान लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि मामले की पूछताछ में उच्चाधिकारियों की भूमिका की सम्भावना है, जो जांच के बाद सामने आएगा।