31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident: कंटेनर की टक्कर से होटल पर खाना खाने जा रहे बाइक सवार युवक की हुई मौत

घटना के बाद चालक कंटेनर को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 10:29 AM IST

Accident

टोंक .सदर थाना क्षेत्र के सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित पुलिया के पास सोमवार रात कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार एक जने की मौत हो गई।

टोंक .सदर थाना क्षेत्र के सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित पुलिया के पास सोमवार रात कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार एक जने की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक मोतीबाग कब्रिस्तान के समीप निवासी नईम (22) पुत्र हनीफ कुरैशी है।

वहीं घायल नूरूद्दीन (30) पुत्र कमरूद्दीन कुरैशी है। वे दोनों रात को हाइवे स्थित होटल पर खाना खाने गए थे। वापस लौटते समय पुलिया के नीचे से गुजर रहे कंटेनर ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। इसमें नईम बाइक तथा कंटेनर के साथ कई फीट तक घसिटता हुआ चला गया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नूरूद्दीन को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना के बाद चालक कंटेनर को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया।

दादा की मौत, पोता घायल
बंथली . बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के महाता के झोपड़ा गांव के पास मंगलवार को टै्रक्टर की टक्कर से बाइक सवार दादा की मौत हो गई। वहीं पोता घायल हो गया। मृतक घाड़ थाना क्षेत्र के मुगलाना निवासी सुवालाल (55) पुत्र सोनाथ मीणा है।

घायल पोता कुलदीप (15) पुत्र धर्मराज है। मृतक के भतीजे जगदीश ने बताया कि दोनों रामेश्वर महादेव के दर्शनों को गए थे। मेगा हाइवे पर टै्रक्टर ने बाइक के टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


पिकअप की टक्कर से गाय घायल

राणोली-कठमाणा. पीपलू के बस स्टैण्ड पर पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक गाय घायल हो गई। जानकारी अनुसार सोमवार सुबह वाहन चालक वाहन मोड़ रहा था। तब लापरवाही के चलते सडक़ पर बैठी हुई गाय वाहन के बंपर पर लगे इंजन में फंसते हुए जख्मी हो गई। इससे आसपास के लोग दौड़ कर आए और गाड़ी को आगे से उठाते हुए फंसी हुई गाय को मुक्त कराया।

नाबालिग का किया अपहरण
टोडारायसिंह. अलियारी में घर में सो रही एक नाबालिग का कुछ लोग अपहरण कर ले गए। इस पर पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

एएसआई करण सिंह ने बताया कि अलियारी निवासी एक जने ने मामला दर्ज कराया कि सोमवार रात उसकी 14 वर्षीया पुत्री घर में सो रही थी। इस बीच बाइक पर आए अज्ञात युवक पुत्री का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।