
टोंक में आयोजित समारोह में प्रतिभा का सम्मान करते अतिथि।
टोंक. श्रीजगदम्बा राजपूत छात्रावास में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें तहसील क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। नवलसिंह झिराना व महेन्द्रसिंह राणावत की मौजूदगी में समाज की 28 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि मदनसिंह नटवरसिंह, नरेन्द्रसिंह प्यावड़ी, भगवतसिंह हनुमानसिंह, उमरावसिंह, चन्द्रवीरसिंह, रघुवीरसिंह व शम्भूसिंह रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नवलसिंह झिराना ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष अच्छे अंक लाकर परिवार व समाज का नाम रोशन करने पर जोर दिया।
अध्यक्षता कर रहे महेन्द्रसिंह राणावत ने छात्रावास में भौतिक संसाधन व व्यवस्थाओं में सुधार कराने का आश्वासन दिया।
इससे पहले आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को माल्यार्पण के बाद साफा बंधाकर व स्मृति चिह्न सौंपकर सम्मान किया।
समारोह में बोर्ड व विश्वविद्यालय परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने व राजकीय सेवा में चयनित होने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राजेन्द्रसिंह, अरविंदसिंह, देशराज सिंह, धनराजसिंह, जसवंतसिंह नरूका, उमा हाडा, उमरावसिंह आदि मौजूद थे।
प्रताप के व्यक्तित्व एवं कार्यों पर प्रकाश डाला
मालपुरा. सदरपुरा रोड स्थित राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडर्न स्कूल में महाराणा प्रताप की जयन्ती मनाई गई। सेवा भारती समिति की ओर से आयोजित समारोह में राजपुरा सरपंच रामअवतार शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रान्त कार्य समिति सदस्य मुख्य वक्ता रमेश चन्द शर्मा जयपुर ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।
सरपंच रामअवतार शर्मा ने महाराणा प्रताप कॉलोनी के गाडिय़ा लुहार परिवारों के लिए आवास, पेयजल, विद्युत व मन्दिर सहित सामुदायिक भवन बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मथुरालाल गुर्जर, गोविन्द नारायण विजय, बाबूलाल यादव, जगदीशलाल गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए।
वाहन रैली निकाली
देवली .महाराणा प्रताप जयंती वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया गया तथा वाहन में झांकी सजाई।
वाहन रैली महाराणा प्रताप सर्किल से रवाना होकर छतरी चौराहा, ममता सर्किल व चर्च रोड होते हुए गुजरी। इसमें शामिल कार्यकर्ता महाराणा प्रताप के जयकारे लगाते चल रहे थे, जो बाद में अग्निशमन केन्द्र स्थित प्रताप पाठशाला पहुंची।
जहां वक्ताओं ने महाराणा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। पाठशाला संचालक हंसराज शर्मा ने बताया कि गाडिय़ा लुहार जाति के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इस दौरान राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत, संरक्षक राजेन्द्र सिंह, भागीरथ सिंह, महामंत्री रणवीर सिंह चौहान, भारत सिंह, जसवंत सिंह चौहान आदि थे।
Published on:
17 Jun 2018, 3:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.