
टोंक में आयोजित बसपा के सम्मेलन में मौजूद लोग।
टोंक. बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक ने कहा कि बसपा राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। इसकी तैयारियां बसपा ने कर ली है।
वे टोंक में शनिवार को आयोजन ‘सर्वसमाज में भाईचारा बनाओ’ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी को भाईचारा बनाकर राजनीति जागृति को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर कई आरोप लगाए और इनसे सचेत रहने को कहा।
उन्होंने कहा बसपा अलगे विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्रों की सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने बसपा की सम्पूर्ण जानकारी दी तथा इसकी ओर से कराए गए विकास कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि बसपा को सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
टोंक जिलाध्यक्ष बनवारीलाल बैरवा ने बताया कि सम्मेलन को महासचिव रईस अहमद मलिक, कोटा सम्भाग के जोन प्रभारी हरिसिंह तेनगुरिया, करणसिंह, सम्मेलन संयोजक व प्रत्याशी दादा मोहम्मद अली, जिला कॉर्डिनेटर ओमप्रकाश बैरवा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजकमल बैरवा, सीताराम गुर्जर, दिलावर खान, बजरंगलाल सैनी, मदन धाकड़, लक्ष्मीनारायण आदि ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन में जिलेभर से कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक आज
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष प्रधान गुर्जर की अध्यक्षता में डाक बंगले में होगी। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर होंगे। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिलेभर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।
भाजपा एससी मोर्चा की कार्यशाला
टोंक. भाजपा एससी मोर्चा टोंक की ओर से जिला स्तरीय बूथ विस्तारक कार्यशाला का आयोजन शनिवार को डाक बंगले में हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, विशिष्ट अतिथि राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंदेल, जिला महामंत्री दीपक संगत, जिला प्रभारी विकास नरवार, बूथ विस्तारक प्रभारी जितेन्द्र शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष पीडी आजाद आदि ने विचार व्यक्त किए।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में शहीद हुए राजमहल निवासी मिश्रीलाल मीणा व अलवर के बानसूर निवासी संदीप को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों ने आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर गोरधन बैरवा, कमलेश चावला, लादूलाल, जगदीश, सुरेश राजवंशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश लक्की व गोपाल ने किया।
अभाव-अभियोग सुने: मालपुरा. पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने शनिवार को उपखण्ड के चबराना, गुरुदयालपुरा, कुटका, कलमण्डा, महाराजपुरा, जानकीपुरा, डूंगरीकला, नमुकिश, घाटी, बागरियों की ढाणी सहित कई ढाणियों का दौरा कर ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने।
Published on:
16 Jul 2018, 7:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.