17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने किया कैंडल मार्च

दुष्कर्म कर जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कैण्डल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 5:11 PM IST

कैण्डल मार्च

निवाई. कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कैण्डल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।

निवाई. कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कैण्डल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिला संगठन मंत्री मोहनलाल शर्मा ने बताया कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में महिला सुरक्षा के मुंह पर तमाचा मारा है।

इस दौरान राहुल सैन, राकेश खारोल, तेजराजसिंह, अमरसिंह चेची, गिरिजेश खटाणा, मोहित पारीक आदि मौजूद थे। उत्तरप्रदेश में नाबालिग बालिका के साथ हुए बलात्कार के आरोपितोंं को कठोर सजा की मांग की। रामबिलास लांगड़ी ने बताया कि अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने जम्मू के कठुआ में दुष्कर्म कर जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है।

उनियारा. कठुआ एवं उत्तरप्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म एवं हत्या की घटना से नाराज लोगों ने रात को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च रघुनाथजी के मंदिर के सामने पांच बत्ती से पार्षद वजीद अहमद, वकील अहमद, समाज सेवी तस्लीम अहमद के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। शकील अहमद कादरी, अनीस लुहार, विनोद बैरवा, रणजीत वाल्मीकि, साजिद अली आदि थे।

दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में किया कैंडल मार्च
टोंक. जम्मू के कठुआ व उत्तरप्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च किया। रात 8 बजे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता घंटाघर क्षेत्र में एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में कैंडल लिए हुए सुभाष बाजार तक पहुंचे।

इस मौके आत्माराम गोयल , कमल बैरवा, सुजीत कुमार सिंहल, जेबा खान, देवकरण गुर्जर, सुनील बंसल, नईम अपोलो, मनिंदर बैरवा, कार्यालय प्रभारी जर्रान खान,भागचंद चौपड़ा, शिवजीराम मीणा समेत कई मौजूद थे। इसे पहले जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां ही सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म की दोनों घटनाओं को चौधरी ने सभ्य समाज के लिए कलंक बताया।

मासूम को दी श्रद्धांजलि: अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से कठुआ में मासूम के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की निंदा करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। अम्बेडकर सर्कल पर आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. के. आर.खान, प्रदेशाध्यक्ष नीलिमासिंह आमेरा, जिलाध्यक्ष सीताराम विजय आदि ने कहा कि वर्तमान में समाज को संस्कारों की आवश्यकता है। महिलाएं आगे बढकऱ जिम्मेदारी वहन करें तो बेटियां सुरक्षित रह सकेगी। इस मौके पर महिला अध्यक्ष राशिदा राहत, लोकेश सैनी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश महावर, हनुमानसिंह सोलंकी, सबा खान आदि मौजूद थे।