10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए विभाग ने उठाया अब तक का सबसे बड़ा कदम, बजरी माफियाओं मचा हडक़म्प

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 27 Oct 2018, 9:00 AM IST

check-post-made-to-prevent-illegal-transport-of-gravel

सोना रूप बजरी के धंधे में लगे अवैध खनन नकर्ताओं पर अंकुश लगाने के लिए अब खनिज विभाग ने स्वयं ही कदम उठाया है।

जलालुद्दीन खान

टोंक. सोना रूप बजरी के धंधे में लगे अवैध खनन नकर्ताओं पर अंकुश लगाने के लिए अब खनिज विभाग ने स्वयं ही कदम उठाया है। अब से पहले इस पर रोक की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, खनिज विभाग, पुलिस तथा राजस्व विभाग की थी, लेकिन इस पर प्रतिबंध नहीं लग रहा था।

ऐसे में खनिज विभाग ने तय किया कि वे स्वयं के कर्मचारी-अधिकारियों के साथ मिलकर इसके परिवहन पर रोक लगाए लगाएंगे। इसके लिए वे पुलिस की इमदाद लेंगे। वहीं रोक के लिए जयपुर, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर एवं दौसा जिले में अवैध खनन कर परिवहन होने वाली बजरी खनन पर अंकुश लगाने के लिए चैक पोस्ट लगाई है। इसके लिए खनिज विभाग के अभियंता समेत कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। चेक पोस्ट पर सभी प्रकार के वाहनों की जांच की जा रही है।


यहां लगाई चेक पोस्ट
चैक पोस्ट जारी के आदेश खान एवं भूविज्ञान विभाग उयपुर के निदेशक जितेन्द्रकुमार उपाध्याय ने जारी
किए हैं। इसके तहत चेक पोस्ट गुंसी टोंक ए-टीम में सहायक अभियंता टोंक अमीचंद, गणेश नारायण उपाध्याय खनि कार्यदेशक, बृजमोहन सिहाग खनि कार्यदेशक झुंझुनंू, बी-टीम में मलिक उस्तर सहाय अभियंता टोंक, रमेश चौधरी सर्वेयर झुंझुनूं, रमेश गहलोत खनि कार्यदेशक टोंक, सांभरिया में गोनेर रोड जयपुर में ए-टीम में बी. एल. लबाना सहायक अभियंता कोटपुतली, खेतनप्रकाश मीणा खनि सहायक सीकर, हरिराम सर्वेयर सवाईमाधोपुर, बी- टीम में प्रमोद कुमार बल्दवा सहायक अभियंता सीकर, अशोक कुमार खनि कार्यदेशक जयपुर, मोहम्मद रियाज अब्बासी कनिष्ठ सहायक सीकर, जयपुर-अजमेर बगरू में ए-टीम में हरीश गोयल खनिज अभियंता अजमेर, लक्ष्मीचंद मीणा खनि कार्यदेशक अजमेर, मुनीष शर्मा कार्यदेशक भरतपुर, बी-टीम में राजेन्द्र चौधरी सहायक अभियंता नीमका थाना, अनिल वर्मा कार्यदेशक जयपुर, भूपेन्द्र अहोरिया कनिष्ठ सहायक कोटपूतली, टोंक के मालपुरा स्थित प्रतापपुरा में जयपुर रोड पर ए-टीम में वरिष्ठ भूवैज्ञानिक करौली, विश्राम मीणा सर्वेयर दौसा, रमेश गहलोत कार्यदेशक टोंक, गंगाधर मीणा खनि कार्यदेशक टोंक, बी-टी में रामलाल सिंह खनि अभियंता सीकर, मलिक उस्तर सहायक अभियंता, विष्णु सिंह कार्यदेशक, बजरंग सिंह कार्यदेशक, करौली-गंगापुरसिटी में ए-टीम में सहदेव सहारण खनि अभियंता करौली, प्रद्युमन सिंह कार्यदेशक धौलपुर, देवेन्द्रसिंह कार्यदेशक करौली, बी-टी में धर्मसिंह सहायक अभियंता धौलपुर, अंशुमन मीणा कार्यदेशक तथा धर्मसिंह सर्वेयर करौली को नियुक्त किया है।

इसी प्रकार चाकसू-शिवदासपुरा टोल के पास ए-टी में संजय शर्मा सहायक अभियंता जयपुर, रिंकू कोली सर्वेयर, सुभाष आर्य कनिष्ठ सहायक, बी-टीम में राकेश कुमार शेषगा सहायक अभियंता कोटपुतली, महेन्द्र कुमार सर्वेयर कोटपुतली, विजयसिंह सर्वेयर जयपुर, लालसोट-दौसा में ए-टीम में पिंकराय सिंह सहायक अभियंता दौसा, गंगाधर खनि कार्यदेशक सवाईमाधोपुर, विष्णु कुमार कनिष्ठ सहायक दौसा, बी-टीम में चंदनकुमार सहायक अभियंता अलवर, मनमोहन मीणा सर्वेयर नीमका थाना तथा अर्जुन मेघवाल खनि कार्यदेशक सीकर को नियुक्त किया है।

ऐसे लगी थी बजरी खनन पर रोक
बनास नदी में बजरी खनन पर लीज दी गई थी, लेकिन पर्यावरण की एनओसी नहीं मिलने के चक्कर में सुप्रीम कोर्ट ने 16 नवम्बर 2017 को बजरी खनन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने पालना में जिला प्रशासन को आदेश जारी कर दिया।

आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी उपखण्ड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, खनिज विभाग तथा राजस्व विभाग को निर्देश देकर रोक लगाने को कहा। ये टीम कुछ दिनों तक बनास नदी में भी गई, लेकिन पूर्ण रूप से खनन बंद नहीं हुआ।

बनास नदी से सैकड़ों की तादाद में प्रतिदिन बजरी से भरे वाहन सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। खनन तथा परिवहन पर अंकुश नहीं लगने के चलते खनिज विभाग को ये कदम उठाना पड़ा। खनिज विभाग ने बनास नदी में रोक लगाने के बाद से अब तक 880 प्रकरण बनाकर करीब पौने सात करोड़ रुपए की वूसली की है।