25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / टोंक में सीएम ने कहा: मुखिया होने के नाते वह प्रदेश की जनता को नीचे नहीं देखने देगी

टोंक में सीएम ने कहा: मुखिया होने के नाते वह प्रदेश की जनता को नीचे नहीं देखने देगी

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि गौरव यात्रा में पिछले पांच साल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया जा रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 28 Sep 2018, 5:57 PM IST

cm-vasundhara-s-rajasthan-gaurav-travel-in-2018-tonk

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि गौरव यात्रा में पिछले पांच साल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया जा रहा है।

टोंक. बिजली, पानी, शिक्षा, सडक़, रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्ष में वह सब काम किए है, जो पिछले पचास साल में नहीं हुए। यह बात मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को गौरव यात्रा के तहत टोंक में स्टेडियम में आयोजित सभा में कही।

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि गौरव यात्रा में पिछले पांच साल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। इस यात्रा पर भी कांग्रेस को आपत्ति है। वसुंधरा राजे ने इस दौरान पिछले पांच वर्ष में टोंक जिले में पानी, बिजली, सडक़ आदि के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाया और इसके लिए विधायक अजीत मेहता को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री राजे ने कहा घर की मुखिया होने के नाते वह प्रदेश की जनता को नीचे नहीं देखने देगी। उन्होंने कहा मार्च 2019 तक हर घर में रोशनी होगी। कांग्रेस के लोग चार साल तक बाहर नहीं निकले। अब चुनाव आते ही बाहर निकल आए है। राज्य को बीमारु राज्य के दर्जे से बाहर निकालेंगे।

नया राज्य बनाने का सपना देखा है उसे पूरा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने वसुंधरा सखी कार्यकर्ताओं धन्यवाद दिया। इस दौरान टोंक विधानसभा क्षेत्र के 768 जनों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करवाई गई। मुख्यमंत्री राजे ने सम्बोधन से पहले एवं बाद में संत बालकानंद, मनीषनंद, बाबा शेर सिंह से आशीर्वाद लिया।


महंत ने की शिकायत
हरभांवता महंत बालकानंद ने आश्रम के सौन्दर्यकरण व मिनी पुष्कर के रूप में सर्वे होने एवं प्रस्ताव भिजवाए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की शिकायत करने पर कलक्टर आर.सी. ढेनवाल को मौके पर बुला कर कार्य में शीघ्र प्रगति करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संत मनीषनंद ने वनस्थली मोड़ से विद्यापीठ के बीच छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी खुलवाने के लिए कहा। सभा धन्ना भगत गुरुद्वारा के बाबा शेर सिंह भी मौजूद रहे।


यह रहे मौजूद
सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, जिला प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह, खाद्य व आपूर्ति मंत्री बाबू लाल वर्मा, पूर्व भाजपाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी अखिल शुक्ला, विधायक अजीत मेहता, हीरा लाल, जिला प्रमुख सत्य नारायण चौधरी, सभापति लक्ष्मी देवी जैन, जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, भाजपायुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया सहित प्रधान, मण्डल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।