7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्य बस स्टैंड पर हुआ सामूहिक पठन, संगीतमय सुंदरकांड में झूम उठे श्रद्धालु

मुख्य बसस्टैंड पर शनिवार शाम सर्वकल्याणार्थ संगीतमय सुन्दरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन हुआ।  
less than 1 minute read
Google source verification
मुख्य बस स्टैंड पर हुआ सामूहिक पठन, संगीतमय सुंदरकांड में झूम उठे श्रद्धालु

मुख्य बस स्टैंड पर हुआ सामूहिक पठन, संगीतमय सुंदरकांड में झूम उठे श्रद्धालु

मुख्य बस स्टैंड पर शनिवार शाम सर्वकल्याणार्थ संगीतमय सुन्दरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान निवाई से श्रीराम सुन्दरकाण्ड मंडल के आचार्य रामरतन शास्त्री व मंडली की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ को सुन श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। इस दौरान जामवंत के बचन सुहाए, सुनि हनुमंत ह्रदय अति भाए.. सहित सभी चौपाईयों पर श्रद्धालुओं ने धर्म की इस वेला में गोता लगाया।

प्रतिदिन सुबह शाम प्रभु का भजन अवश्य करे

श्रद्धालु पूरे समय तालियां बजाकर सुंदरकांड की चौपाई दुहराते रहे। इस दौरान एक से बढकऱ एक भजनों की भी प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही भगवान श्रीराम, बलाजी महाराज, भैरवनाथ बाबा की झांकी के साथ आकर्षक दरबार सजाया गया। इस दौरान पंडित रामरतन शास्त्री ने भक्तों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि मोह व अभिमान को त्यागकर प्रतिदिन सुबह शाम प्रभु का भजन अवश्य करना चाहिए।

लोगों में धार्मिक चेतना पैदा होती है

संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से लोगों में धार्मिक चेतना पैदा होती है। कार्यक्रम के अंत में हनुमानचालीसा पाठ, महाआरती करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बनवाड़ा सरपंच गिर्राज प्रजापत, मंडल मंत्री भागीरथ व्यास, रामबिलास सैनी, अतुलकुमार जैन, रवि विजयवर्गीय, गोकुल कुमावत, महेन्द्रङ्क्षसह राजावत, रायचंद जैन, धर्मचंद, एड. नन्दकिशोर शर्मा, कैलाशचंद, राजेश गौड़, अरविन्द त्रिपाठी, मोहन चंदेल, सत्यनारायण सोनी, रामजीलाल माहुर, पंकज, ओमप्रकाश, अजय, दीपक, सक्षम जैन आदि मौजूद रहे।