
टोंक। टोंक में सोमवार शाम एक बार फिर से बच्चों का झगड़ा तनाव में बदल गया। शहर के कोतवाली थाना इलाके के कलीपलटन कुछ बच्चों के बीच मामूली कहा सुनी झगड़े में तब्दील हो गई। जिसमें एक युवक के घायल हो गया। बच्चों के बीच हुई लड़ाई के बाद समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने कोतवाली थाने पर प्रदर्शन किया। इसी बीच घटना स्थल पर घर के बाहर बैठे दो समुदायों के कुछ युवकों में हुई कहा सुनी से एक बार फिर से इलाके में तनाव बढ़ गया। युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद कुछ शरारती तत्वों ने एक दूसरे पर पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए।
पुलिस ने भांजी लाठियां
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ मोर्चा सम्भालते हुए हालात पर काबू पाया। मौके पर जमा भीड़ को खदेडऩे के लिए पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा टोंक सिटी सर्किल ऑफिसर संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे और हालतों का जाएजा लिया। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया और दोनों ही समुदायों के लोगों से बातचीत कर साम्प्रदायिक सोहार्द बनाए रखने और शहर वासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
संदिग्ध युवकों को लिया गया हिरासत में
फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति है किसी भी अनहोनी से बचने के लिए घटना स्थल पर आरएसी और पुलिस जवानों के भारी जाब्ते की तैनाती कर दी गई। वहीं इलाके में दोनों समुदायों के बीच आए दिन होने वाली इन घटनाओं से पार पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही समुदाय की ओर से उन्माद फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विभिन धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की ओर से उन्माद फैलाने वाले कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में भी ले लिया है।
Updated on:
09 Jan 2018 04:08 pm
Published on:
09 Jan 2018 04:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
