3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिजिटल इण्डिया भाजपा की नही राजीव गांधी की है देन

राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। डिजिटल इंडिया राजीव गांधी की ही देन है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 May 2017, 10:59 AM IST

tonk

मालपुरा में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता।

टोंक. देश में संचार क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है। आज देश को डिजिटल इंडिया की ओर अग्रसर करने का भाजपा की ओर से जो प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, उसकी शुरुआत राजीव गांधी की ही देन है। ये विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को संचार क्रांति के क्षेत्र में राजीव गांधी का योगदान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कहे।

शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल जैन ने भी विचार रखे। शिक्षक प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष गिरिश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलशन छाबड़ा, प्रदेश सभा अध्यक्ष शैतानसिंह गुर्जर, महामंत्री अभिमन्यु सिंह, गुरुशरण, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवजीराम मीणा, जिला महामंत्री दिनेश चौरासिया, प्रवक्ता सुनिल बंसल, अब्दुल खालिक, जर्रार खान ने भी श्रद्धांजलि दी।

टोडारायसिंह . बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, पूर्व पार्षद जहुरुद्दीन, प्रवक्ता अरविंद सिंगोदिया, पार्षद एम. इस्लाम आदि ने विचार रखे।

मालपुरा. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रामदेव गुर्जर ने कहा कि राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सोनी, प्रवक्ता धनरुप शर्मा, गीता वालिया, सौभाग्य सिंह, बुद्धिप्रकाश टेलर आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

निवाई .. पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश का चंहुमुखी विकास किया। प्रधान चन्द्रकला गुर्जर ने विचार रखे। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रशान्त बैरवा, पालिका उपाध्यक्ष पारस, डीआर मणिन्द्र लोदी, प्रवीण माणू, मांगीलाल,महेन्द्र कसाणा थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़