11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: चुनाव आए तो आद आई नोटबंदी , कांग्रेस ने प्रदर्शन कर नोटबंदी को सोची-समझी साजिश बता जनता के साथ बताया छलावा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
congress-protested-against-ban-on-bondage

video: चुनाव आए तो आद आई नोटबंदी , कांग्रेस ने प्रदर्शन कर नोटबंदी को सोची-समझी साजिश बता जनता के साथ बताया छलावा

टोंक. कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर नोटबंदी के दो वर्ष पूर्ण होने पर धरना दिया व विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने को कहा कि नोटबंदी एक बड़ा घोटाला है। कालेधन, आतंकवाद के नाम पर देश की जनता को प्रधानमंत्री की तरफ से गुमराह किया गया है। इससे लाखों लोगों की नौकरियां चली गई है।

दो वर्ष पूर्ण होने के बाद भी स्थिति इतनी खराब है कि लोग प्रधानमंत्री को सजा देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाजपा की नोटबंदी देश में पूर्णतया असफल रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम गोयल ने नोटबंदी को सोची-समझी साजिश करार दिया तथा जनता के साथ धोखा बताया।

आत्मराम ने बताया कि नोटबंदी से देश की विकास दर नीचे आ गई है। महिलाओं के जीवन भर की बचत नोटबंदी के कारण चली गई। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई, एनपीए लगातार बढ़ रहा है। रिजर्व बैंक अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। महंगाई बढ़ रही ह ैतथा भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले निम्न स्तर पर पहुंच गया है।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजीज कुरैशी, जिला महामंत्री दिनेश चौरासिया, प्रवक्ता सुनील बंसल, यूसुफ यूनिवर्सल, बरकात हसीन, सलीम नकवी, अभिभाषक संघ अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, हंसराज चौधरी, कार्यालय प्रभारी जर्रार खान, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, ब्लॉक संगठन महामंत्री अहसान बाबा, सेवादल जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालिक खान, प्रदेश सेवादल संगठक धर्मेन्द्र सालोदिया, मोईनुद्दीन निजाम, नईम अपोलो, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग प्रवक्ता अताउल्ला खान, सरताज अहमद, आईटी सेल प्रदेश पारस साहू, कैलाशी देवी मीणा, विधि एवं मानवाधिकार विभाग के मीडिया प्रभारी विकास विजयवर्गीय, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष युसूफ इंजीनियर, मीणा, इनाम, शौकत, पार्षद शकील, नवीन जैन आदि मौजूद थे।