28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, विपक्ष को किया जा रहा कमजोर

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, विपक्ष को किया जा रहा कमजोर

कांग्रेस के बैंक खातों से नियम विरूद्ध छेड़छाड़ करने एवं नोटिस देने के विरोध में टोंक में प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को आयकर विभाग कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Jalaluddin Khan

•

Updated: 30 Mar 2024, 7:52 PM IST

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, विपक्ष को किया जा रहा कमजोर

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, विपक्ष को किया जा रहा कमजोर

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, विपक्ष को किया जा रहा कमजोर
कांग्रेस के बैंक खातों से नियम विरूद्ध छेड़छाड़ करने एवं नोटिस देने के विरोध में टोंक में प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को आयकर विभाग कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन से पूर्व धरने को सम्बोधित करते हए प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि विपक्ष को कमजोर करने की एक षडयंत्रपूर्वक कार्रवाई है। मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। देश के संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि लोकतंत्र के लिए इस समय देश के हालात सही नहीं है।


पहले कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने का कार्य किया। जबकि भाजपा की ओर से करोड़ों रुपए के इलेक्ट्रोरल बॉण्ड के जरिए धन जमा किया गया, उस पर आयकर विभाग ने कोई वसूली नहीं की है।


इस अवसर पर देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, युवा जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, दिनेश चौरासिया, मेहमूद शाह, जर्रार खान, इम्तियाज आदि लोगों ने धरने को सम्बोधित किया। इस दौरान सी.पी. श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, इरशाद खान, शौकत हुसैन आदि मौजूद थे।