
देवली. जनसेवा समिति, पेंशनर समाज व जीवन रेखा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जयपुर की ओर से रविवार को दिगंबर जैन मंदिर में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा। समिति महामंत्री चंद्र प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि शिविर की शुरुआत ईश वंदना के साथ की गई।
इस दौरान चिकित्सक राम चितलांगिया, प्रेम प्रकाश पाटीदार, शीलभद्र जैन, रंगोली माथुर, साकेत अग्रवाल, अमरीश शर्मा समेत चिकित्सकों की टीम ने 386 रोगियों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया।
इस दौरान करीब आधा दर्जन विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क जांच भी की गई। शिविर में अध्यक्ष ओम प्रकाश दाधीच, बद्री लाल चौधरी, महावीर जैन, गफूर खां, सुरेंद्र सिंह, प्रहलाद शर्मा, लक्ष्मी नारायण परिहार, नाथूलाल आदि ने सहयोग किया।
23 मरीजों के ऑपरेशन किए
निवाई. मानव सेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जैन ने बताया कि शिविर में 23 मरीजों के डॉ. आर.एस. शर्मा ने ऑपरेशन किए। उन्होंने बताया कि मरीजों के खाना-रहना, दवाई व चश्मों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। शिविर में सुरेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र कुमार, रमाकांत शर्मा एवं कमलेश गुप्ता ने सेवाएं दी।
मीरा जयन्ती समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
टोंक. सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित विजयवर्गीय धर्मशाला में स्थानीय सभा एवं युवा समिति की ओर से रविवार को मीरा जयन्ती समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता थे।
अध्यक्षता प्रधान जगदीश गुर्जर ने की। इस दौरान विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में टोंक का विकास कराया है, जो पैसा टोंक में लग रहा है, वो किसी व्यक्ति विशेष का ना होकर सरकार का है।
शहर में गंगा-यमुना सरस्वती की तर्ज पर भाईचारा बढ़ाया है। इस दौरान पार्षद पंकज महावर, चौथमल विजय, सुरेश, सीताराम विजय, कमलेश विजय, सीताराम विजयवर्गीय मेहन्दवास, आशाराम विजय, राजकुमार विजय, सरिता विजय, अवधेश विजयवर्गीय, मीरा जयंती बाबूलाल विजय आदि मौजूद थे।