31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवली सीआइएसएफ आरटीसी में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के प्रथम बैच का दीक्षान्त समारोह हुआ सम्पन्न

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) आरटीसी परिसर गुरुवार को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के प्रथम बैच का दीक्षान्त समारोह आयोजित हुआ।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 1 Nov 2019, 5:49 PM IST

देवली सीआइएसएफ आरटीसी में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के प्रथम बैच का दीक्षान्त समारोह हुआ सम्पन्न

देवली सीआइएसएफ आरटीसी में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के प्रथम बैच का दीक्षान्त समारोह हुआ सम्पन्न

देवली. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) आरटीसी परिसर गुरुवार को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के प्रथम बैच का दीक्षान्त समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी थे। मुख्य अतिथि प्रियदर्शी ने कहा कि नवआरक्षकों की बेहतरीन परेड इस बात की पुष्टि करती है कि उन्हें यहां उच्च दर्जे का प्रशिक्षण मिला है।

पुलिस के समक्ष वर्तमान में आतंकवाद व साइबर अपराध जैसी चुनौतियां खड़ी है, जिनसे निपटने के लिए पुलिस को अपराधियों से अधिक अपडेट होना पड़ेगा। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षाणार्थियों को स्वप्रेरित होकर पुलिस, देश एवं अपने समाज का नाम रोशन करने की बात कही। साथ ही ड्यूटी के दौरान मिलने वाली हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी को तत्परता से करने को कहा।

इस मौके पर बल के प्राचार्य एवं डीआईजी दिग्विजय कुमार सिंह ने 39 सप्ताह के कोर्स व आरक्षकों को दिए गए प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि ने 929 आरक्षकों की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। प्राचार्य ने जवानों को देशसेवा, कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की शपथ दिलाई।

राजस्थान व यूपी पुलिस के जवानों ने संयुक्त रुप से मलखम्ब, साइलेंट ड्रिल, रिफ्लेक्ट शूटिंग, योगासन सहित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी है। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।


पुलिसकर्मियों को मिला उच्च दर्जे का प्रशिक्षण
बल प्राचार्य दिग्विजय कुमार सिंह ने कहा कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल प्रशिक्षाणार्थियों जनवरी माह से शुरू हुए नवआरक्षकों के प्रशिक्षणार्थियों को 39 सप्ताह में आंतरिक व बाह्य विषयों का पूरा ज्ञान दिया। पुलिस के आरक्षकों को 9 एम. एम पिस्टल, कबाइन, 7.2 एम. एम. पिस्टल के साथ एके 47 जैसे आधुनिक हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही भारतीय दंड संहिता, सीआरपीसी, विधि, चिकित्सा, मानवाधिकार, कम्पयूटर शिक्षा, मानव व्यवहार, वायरलैस, फील्ड क्रॉफ्ट, कम्यूनिकेशन का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है।


अव्वल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
दीक्षान्त समारोह में प्रशिक्षणकाल के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि हेमंत प्रियदर्शी ने सम्मानित किया। इनमें आंतरिक विषयों में सर्वश्रेष्ठता का पुरस्कार श्यामलाल सैनी को दिया। इसी प्रकार चांदमारी में रवि को, आउटडोर सर्वश्रेष्ठ में परेड कमाण्डर में मनोहरलाल विश्नोई, उपकमाण्डर के लिए परेमाराम विश्नोई व सभी विषयों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर आरक्षक बचनाराम को पुरस्कृत किया गया।

समापन पर बल के प्राचार्य सिंह ने मुख्य अतिथि को फोटो गैलेरी के माध्यम से आरटीसी की ओर से संचालित जल संरक्षण, पर्यावरण रक्षण, नशा मुक्ति, पौधारोपण व स्वच्छता सहित किए जाने समाज सेवा के क्रियाकलापों की जानकारी दी।


ये अतिथि थे मौजूद- समारोह में वरिष्ठ कमांडेंट डॉ. भूपेंद्र सिंह, उपकमांडेंट नवीन कुमार, सहायक कमाण्डेंट जगराम मीणा, अनिता दलाल, एच. बी. एल. मीणा, हनुमान सिंह, शुभम मिश्रा, आरक्षित बटालियन के सहायक कमाण्डेंट अरुण कुमार, महावीर सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अमरसिंह खारडिय़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन लाल, उपाधीक्षक देवली रामचन्द्र नेहरा, पूर्व आइएएस शिवजीराम प्रतिहार, हनुमाननगर थाना प्रभारी सहित सीआईएसफ, पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।