8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में छात्रा ने पेंटिंग बना दिया जागरूकता संदेश

देश के लिए मर-मिटने को तैयार कोरोना वॉरियर्स को जिले के भरनी गांव की बेटी बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतिभा काबरा ने शुक्रवार को जागरूकता भरी पेंटिंग बनाकर दिया।

2 min read
Google source verification
कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में छात्रा ने पेंटिंग बना दिया जागरूकता संदेश

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में छात्रा ने पेंटिंग बना दिया जागरूकता संदेश

दूनी. वैश्विक महामारी कोरोना संकट से आज पुरा विश्व लड़ रहा है मगर भारत देश को महामारी से बचाने के लिए कर्मवीर योद्धा बने कोरोना वॉरियर्स को देशवासियों की ओर से मिल रहे प्यार व सम्मान से लगता है इस महामारी से निश्चित विजयी होने के संकेत है। देश के लिए मर-मिटने को तैयार कोरोना वॉरियर्स को ऐसा ही सम्मान जिले के भरनी गांव की बेटी बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतिभा काबरा ने शुक्रवार को जागरूकता भरी पेंटिंग बनाकर दिया।

बाद में छात्रा ने पेंटिंग ग्राम पंचायत को सौंप देश के कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया। भरनी निवासी अध्यापक रामबाबू शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रतिभा को पढ़ाई के साथ-साथ समाचार पत्र पढऩे एवं न्यूज चेनल देखने का शोक है।

समाचारों में प्रतिदिन पुलिस, चिकित्सक, चिकित्साकर्मी, भामाशाह, सफाईकर्मी सहित कोरोना वॉरियर्स की ओर से की दी जा रही सेवा को देख पेंटिंग बनाने का निर्णय लिया ओर रंग-बिरंगे रंगों में ब्रश का साथ लेकर बना दी सुंदर एवं जागरूकता भरी पेंटिंग। जागरूकता भरी पेंटिंग की सरपंच सहित पुलिस अधिकारियों व ग्रामीणों ने भी सराहना कर आभार जताया।

ना डरना ना घबराना, कोरोना को दूर भगाना
भरनी निवासी छात्रा प्रतिभा काबरा की ओर से तैयार की गई पेंटिंग में महामारी में कोरोना वॉरियर्स बने योद्धाओं के कार्य को बखूबी दिखा गया है तो लिखे संदेश व सुरक्षा चक्र के आठ टिप्स लोगों को जागरूकता करते नजर आ रहे है। छात्रा प्रतिभा ने बताया कि रंगों से बनाए चित्र लॉकडाउन में पुलिस की सक्रिय भूमिका, असहाय लोगों की भामाशाहों की ओर से मदद, चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों की ओर से संक्रमित लोगों का उपचार, सफाईकर्मियों की ओर से की जा रही कस्बे-गांवों की सफाई व पंचायतकर्मियों की ओर से की जा रही फोङ्क्षगग सहित अन्य लोगों को जागरूक कर रहे है। वही जागरूकता भरे संदेश ‘कोरोना को लेकर बरते ‘सावधानी’, हारेंगा कोरोना, जीतेगा टोंक, घर पर रहे, सुरक्षित रहे,’ प्रकार के संदेश व नारे क्षेत्रवासियों को जागरूक कर कोरोना संकट से जीतने को प्रेरित कर रहे है।