1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: गैस रिसाव से लगी आग में पत्नी को बचाने आया पति भी आग की चपेट में आने से झुलसा, दोनों को किया जयपुर रैफर

गैस नली से सीधे सिलेण्डर में आग लग जाने से महिला को बचाने आया पति भी झुलस गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 26 Nov 2017, 5:19 PM IST

 दम्पती झुलस गए

मालपुरा. रसोई गैस चूल्हे पर खाना बनाने के बाद गैस बंद नहीं करने सेे चांदसेन गांव में रसोई गैस सिलेण्डर ने आग पकड़ी ली। इससे दम्पती झुलस गए।

मालपुरा. रसोई गैस चूल्हे पर खाना बनाने के बाद गैस बंद नहीं करने सेे चांदसेन गांव में रसोई गैस सिलेण्डर ने आग पकड़ी ली। इससे दम्पती झुलस गए। दरअसल में पार्वती पत्नी दिनेश चन्देल घर में खाना पकाने के बाद गैस सिलेण्डर का रिग्यूलेटर बंद करना भूल गई तथा बाहर चली गई।

वापस रसोई में आने पर उसने चूल्हा जलाया तो सिलेण्डर में लीकेज से आग लग गई। गैस नली से सीधे सिलेण्डर में आग लग जाने से महिला को बचाने आया पति भी झुलस गया। दम्पती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया।

सतर्कता से टला बड़ा हादसा
टोडारायसिंह. जयपुर रोड स्थित राजकीय मां शारदे बालिका छात्रावास में रसोई घर में चाय बनाते समय अचानक सिलेण्डर के पाइप ने आग पकड़ ली। हालांकि समय रहते वार्डन को पता चलने से बड़ा हादसा टल गया।

कांकरा बालाजी के निकट कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में स्थित मां शारदे बालिका छात्रावास में शनिवार सुबह रसोइया चाय बनाने गई थी। इस बीच गैस पाइप ने आग पकड़ ली।

शोर मचाने पर वार्डन संजू लता पारीक व वार्डन अनिता की सतर्कता से सिलेण्डर को पाइप से अलग कर लिया गया। हादसे के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की आवाजाही थी। इससे बड़ा हादसा टल गया।

शिकार करते तीन जने गिरफ्तार
देवली. सीतापुरा वन क्षेत्र में जंगली (मादा) का शिकार करने के आरोप में वनकर्मियों ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रामकिशन कीर, राजू मोग्या व हेमराज मोग्या निवासी सीतापुरा है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर आवां नाके के वनकर्मी शंकरलाल मीणा, सहायक वनपाल राकेश चौधरी व आसिफ खान वनरक्षक मौके पर पहुंचे। जहां तीनों आरोपित शिकार किए के साथ पकड़े गए। इन्हें रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। का पोस्टमार्टम कराकर शव दफना दिया गया।