19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, विदेश मेहमान बने दर्शक

कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, विदेश मेहमान बने दर्शक

राजस्थान के टोंक जिले िस्थत राजमहल कस्बे में अरावली पर्वतमाला की श्रृंखला स्थित राज राजेश्वरी वन माता मंदिर में चार वर्ष बाद हो रही नवीन मूर्ति स्थापना के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को कलशयात्रा व ध्वज चढ़ाकर की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 23 Nov 2023, 3:40 PM IST

Crowd gathered in Kalash Yatra, foreign guests became spectators

Crowd gathered in Kalash Yatra, foreign guests became spectators

राजस्थान के टोंक जिले िस्थत राजमहल कस्बे में अरावली पर्वतमाला की श्रृंखला स्थित राज राजेश्वरी वन माता मंदिर में चार वर्ष बाद हो रही नवीन मूर्ति स्थापना के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को कलशयात्रा व ध्वज चढ़ाकर की गई।

सर्व समाज की महिलाओं की ओर से निकाली गई कलशयात्रा की शुरुआत बनास नदी घांट पर मंत्रोच्चार व माता के जयकारों के साथ की गई।

बैंड बाजे की धुनों पर थिरकते हुए निकाली कलशयात्रा में सभी समुदाय की लगभग 351 महिलाओं के साथ नो कन्याओं ने कलशों में जल भरकर भाग लिया, जो मुख्य बाजार, छत्तरी चौराहे होते हुए वन माता मंदिर परिसर में आरती के साथ समाप्त हुई। इस सम्पूर्ण राजमहल कस्बा माता के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।

शिखर कलश की बोली ग्यारह लाख इक्यावन हजार में सिरोही निवासी शंकर लाल सोयल ने छुड़ाई। कार्यक्रम की भव्यता को मध्य नजर रखते हुए आस्ट्रेलिया के विदेशी सैलानियों के जोड़ों ने भी भाग लिया।

दम्पत्ति जोड़ों ने राजस्थानी धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर दो घंटे तक निहारा। वहीं अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों को कैमरे में कैद किया।

मंदिर विकास समिति अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ आहुतियां व मूर्ति का पुष्पाधिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचाम्रत स्नान, अन्नाभिषेक आदि होगा। शनिवार सुबह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा।

दिनभर प्रसादी वितरण व शनिवार शाम को भामाशाहों का सम्मान व रात को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।