10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत की खबर सुनकर आ रहा दूसरा भाई भी मोटरसाइकिल भिड़न्त में हुआ गम्भीर घायल

तूड़ी भर कर आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार प्रेमराज की मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
 Incident

अलीगढ़. तूड़ी भर कर आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

अलीगढ़ . उनियारा-अलीगढ़ मार्ग पर खेड़ली गांव के पास शुक्रवार रात गाय को बचाने के चक्कर में पिकअप ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। अलीगढ़ थानाप्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि मृतक प्रेमराज मीना (34) पुत्र रामकरण मीना निवासी लसाडिय़ा तहसील उनियारा है।

वह सीआरपीएफअजमेर में तैनात था। वह रात को उनियारा से अपने गांव लसाडिय़ा आ रहा था। खेड़ली गांव चौराहे के पास गाय को बचाने के चक्कर में अलीगढ़ की ओर से तूड़ी भर कर आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार प्रेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। अलीगढ़ थाना पुलिस ने मृतक का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप को जब्त किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अन्य हादसे में भाई भी घायल

दुर्घटना में प्रेमराज की मौत की खबर सुनकर उसका भाई पृथ्वीराज मीना बाइक से लसाडिय़ा से उनियारा की तरफ आ रहा था। इस दौरान तहसील कार्यालय के सामने उसकी अन्य मोटरसाइकिल से भिड़न्त हो गई। इससे पृथ्वीराज मीना घायल हो गया।

जबकि दूसरी बाइक सवार समीर उर्फ मुज्जो पुत्र मुनीर खान निवासी अलीगढ़ भी घायल हो गया। घायल पृथ्वीराज को सवाईमाधोपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। जबकि दूसरे बाइक सवार को टोंक रैफर कर दिया गया।

खुले में पोस्टमार्टम
मोर्चरी के अभाव में चिकित्सक डॉ. मधुसूदन शर्मा ने पुलिस थाने के बाहर खुले में मृतक का पोस्टमार्टम किया। इससे लोगों को में रोष व्याप्त है।

मोर्चरी का अभाव है
अलीगढ़ थानाप्रभारी सत्यनारायण चौधरी का कहना है कि अलीगढ़ में मोर्चरी नहीं होने के कारण पुलिस थाने के साइड में ही पोस्टमार्टम किया जाता है।

प्रस्ताव भिजवा रखा
अलीगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा प्रभारी मनीष लोदी का कहना है कि ट्रोमा अस्पताल की बिल्डिंग के साथ ही मोर्चरी बनाई जाएगी। इसके लिए एसडीओ व जिला कलक्टर प्रस्ताव को भिजवा रखा।