
आवां के कंवरपुरा मे महिला समूह को जानकारी देती ऑस्ट्रेलिया की टीम।
आवां. निवारिया पंचायत के कंवरपुरा गांव में महिला समूह ने स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जीविकापर्जन और आजीविका वर्धन के नवीनतम गुर सीखे।
मैत्री महिला मण्डल दूनी की ओर से ऑस्ट्रेलिया से आए प्रतिनिधि मण्डल ने महिलाओं को वाईडीसी स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी दी। रामवतार सैनी ने बताया कि महिलाओं ने उन्नत कृषि, पशुओं मे नस्ल सुधार, डेयरी का कुशल संचालन, कुटिर उद्योग की नवीनत तकनीक और जानकारी साझा कर मन की जिज्ञासाएं शान्त की। इस दौरान बन्ना लाल, मौसमी, शहनाज आदि ने योजनाओं पर प्रकाश डाला।
महिलाएं किसी से कमजोर नहीं
टोंक. महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जेबा खान की अध्यक्षता में शुक्रवार को ‘मैं साहस हूं’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जेबा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को हर परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने साहस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के व्यक्तित्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं है।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मिनाक्षी गौतम, पूर्वप्रधान अलका बैरवा, उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष अनीता मीणा, पार्षद नूरनाज, बदरुन्निसा, रानी कौसर, हिना शराफत आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सेवा दल जिला मुख्य संगठक खालिद खान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष यूसुफ इंजीनियर, कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील बंसल आदि मौजूद थे।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा जरूरी
देवली. अध्यापिका मंच की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवली में हुई। मंच संयोजिका मनीषा जैन ने बताया कि इसमें अतिथि संजय यादव राप्राशिप जयपुर , बीईईओ भागीरथ पारीक व आरटीई प्रभारी अरशद सईद खान थे। बैठक में अतिथियों ने बालिका शिक्षा को अधिकाधिक बढ़ावा देने व लिंगभेद की विचारधारा को दूर करने पर विचार रखे है।
उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा से ही समाज प्रगति करेगा तथा महिलाएं सशक्त बनेगी। उन्होंने परस्पर प्रयास कर लोगों के जहन से बालक व बालिकाओं के बीच लिंगभेद को दूर करने की बात कही। बैठक में मंच संयोजिका व प्रभारी मनीषा जैन ने भी विचार रखे। इस दौरान अध्यापिका मंच की शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
फिल्मी नगमों पर बांधा समां
टोडारायसिंह. माधव विजन इन्टरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को ग्रेन्ड पेरेन्टस डे पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने पुराने फिल्मी नगमों पर समां बांध दिया।
इस मौके पर फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर तुलसीदास शर्मा, पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन, वेद प्रकाश कुर्मी, जिज्ञासु गोपाल पाराशर, ओमप्रकाश दाधीच, सुनील भारत, प्राचार्य कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे।
Published on:
17 Feb 2018 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
