18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्व समाज ने गृहमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप युवक पर हमले के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की

ज्ञापन में चेतावनी दी कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं होने की स्थिति मेें जनआन्दोलन किया जाएगा।  
2 min read
Google source verification
Demand for arrest

मालपुरा में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते लोग।

मालपुरा. कस्बे के गंवारियो के मोहल्ले निवासी प्रवीण कुमार खटीक के साथ मारपीट के मामले के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व समाज की ओर से गृहमंत्री के नाम ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी शंंकरलाल सैनी को सौंपा गया है।

ज्ञापन में बताया कि गत 18 जून की रात प्रवीण कुमार के साथ अमीर अब्बा व अहमद सहित 2-3 अन्य युवकों मारपीट कर घायल कर दिया था। इसी मामले को लेकर सर्व समाज के लोग मौन जुलूस के रूप में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

जहां गृह मंत्री के नाम ज्ञापन की प्रति उपखण्ड अधिकारी को सौंपी। ज्ञापन में युवक पर हुए जानलेवा हमले व 18 जून को ही इसी प्रकार एक व्यापारी व उसके पुत्र के साथ मारपीट की घटना हुई थी।

ज्ञापन में सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि प्रवीण पर जानलेवा हमले के आरोपियों को 48 घंटे की में गिरफ्तार नहीं होने की स्थिति मेें जनआन्दोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में खटीक समाज के अध्यक्ष रामधन नावरिया, बाबूलाल, रामलाल फौजी सहित खटीक समाज के लोग व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश विजय, सत्यनारायण डूंगरीवाले, पूर्व पार्षद विनय जैन, पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोतम सैनी आदि मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि मालपुरा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहने के बावजूद सोमवार रात करीब दस बजे नकाबपोश हमलावारों ने एक दुकानदार पर हमला कर गम्भीर घायल कर दिया था ।

गवारिया मोहल्ला निवासी प्रवीण दुकानदार रात को दुकान बंद कर घर के अन्दर चला गया। इसके बाद हमलावरों ने सामान लेने के बहाने उसे बाहर बुलाकर अचानक धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे आवाज सुन पहुंचे परिजन व पड़ोसियों को आते देख हमलावर भाग छूटे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया। उपनिरीक्षक नरपतराम ने बताया कि घटना को लेकर घायल ने मालपुरा निवासी अहमद व अमीर समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग