18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर टिप्पणी से हुआ तनाव, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

टोंक जिले के धुवांकला कस्बे में बुधवार को सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष पर की गई टिप्पणी के बाद तनाव हो गया।
2 min read
Google source verification

टोंक

•

image

Santosh Trivedi

•

Jun 20, 2018

Tension in tonk

सोशल मीडिया पर टिप्पणी से हुआ तनाव, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

टोंक। जिले के धुवांकला कस्बे में बुधवार को सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष पर की गई टिप्पणी के बाद तनाव हो गया। दो समुदाय के पक्ष आमने सामने हो गए। एक पक्ष के कुछ युवकों ने धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल की। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। देवली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रमोहन शर्मा ने बताया कि कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी कर दी।

इस पर दूसरे पक्ष के युवकों ने भी टिप्पणी कर विरोध जताया तो दोनो पक्षों के युवकों में तनाव हो गया। उनमें आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनो पक्षों में तनाव उत्पन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों में शांति बहाल करने का प्रयास कर रही थी।

इस बीच कुछ युवकों ने धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंककर खिडक़ी के कांच तोड़ दिए, इससे और अधिक तनाव उत्पन हो गया। बाद में दूनी थानाप्रभारी घीसालाल राव, देवली थानाप्रभारी दूलीचंद गुर्जर, घाड़ थानाप्रभारी पूरणमल मीणा, पुलिस लाइन से एएसआई रामप्रसाद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जाप्ते के साथ वहां पहुंचे।

उन्होंने कस्बे में गश्तकर दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेकर समझाइस की। इसके बाद दोनों पक्षों के सात युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंकने व परस्पर मारपीट का मामला दर्ज किया।

कस्बे में तनाव नियत्रंण में है, लेकिन फिर भी पुलिस बल तैनात किया गया। तनाव के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा गोरधन लाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवली समेत पुलिस अधिकारियों ने धन्नाभगत गुरुद्वारा में दोनों पक्षों के लोगों की बैठक शुरू कर घटना की पुनार्रावृति नहीं होने को लेकर विचार विमर्श किया।

पुलिस वाले ने की प्रेमिका के पति की हत्या, हुआ फरार

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग