31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग लडक़ी को बरामद करने की मांग, पुलिस उपधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

नाबालिग लडक़ी को बरामद करने की मांग को लेकर पीडि़त पक्ष के लोगों ने पीपलू पुलिस उपधीक्षक को ज्ञापन सौंपा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 31 Oct 2019, 1:51 PM IST

नाबालिग लडक़ी को बरामद करने की मांग, पुलिस उपधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

नाबालिग लडक़ी को बरामद करने की मांग, पुलिस उपधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

पीपलू (रा.क.). उपखंड क्षेत्र के गहलोद से नाबालिग लडक़ी को एक व्यक्ति द्वारा बहला-फु सला कर ले जाने के मामले में पीपलू थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीपलू पुलिस उपधीक्षक को पीडि़त पक्ष के लोगों ने ज्ञापन सौंपा हैं।

जानकारी अनुसार गहलोद एक नाबालिग लडक़ी को 21 अक्टूबर रात्रि को शब्बीर पुत्र भूरे खां निवासी गहलोद बहला फुसला ले गया। इसकी रिपोर्ट नाबालिग पुत्री के पिता ने 23 अक्टूबर को पीपलू थाने में दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

डिप्टी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने पीपलू थानाधिकारी पर उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया हैं। ग्रामीणों ने पुलिस उपाधीक्षक से मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग लडक़ी को बरामद करने की मांग की हैं। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में सूरजकरण, योगेश, नईम, रामचंद्र, रमेश, निजाम, रईस, सीताराम, अब्दुल मजीद, नन्दराम, जगदीश, रामलाल, आशिफ, रमेश, युधिष्ठर, राजू आदि मौजूद रहे।


नाबालिग का किया अपहरण
टोडारायसिंह. कस्बा थाने में बुधवार को पड़ोसी के खिलाफ मंगलवार देर रात घर में घुसकर उसकी नाबालिग लडक़ी का अपहरण करने तथा ताला तोडकऱ जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी बंशीलाल ने बताया कि मुण्डियाकलां निवासी पीडि़त पिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका पड़ोसी मुकेश व कालू पुत्र भोजाराम ने मंगलवार देर रात घर में घुसकर ताला तोड़ चांदी की कनकती, सोने की बाली व पायल चोरी कर ली तथा जाते समय उसकी 13 वर्षिय पुत्री का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


मारपीट का मामला दर्ज
टोडारायसिंह. पुलिस थाना पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार निमेंडा निवासी रामलाल पुत्र रामलाल बैरवा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को वह उसकी पत्नी की खातेदारी खेत में भतीजे प्रधान व सास के साथ ज्वार की फसल काटने जा रहे थे। इसी बीच भांवता निवासी किशनलाल, महावीर धाकड़ ने उन्हें रोककर रास्ते में मारपीट की तथा जाति शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।