उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि देश सेवा के विजन को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दस साल में भारत को बड़ी महाशक्ति के रूप में खड़ा किया है। बैरवा ने कहा कि किसी भी समाज या जाति में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो मेहनत व जज्बे की, जिससे प्रतिभाएं आगे बढ़ सकती है। ये प्रतिभाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का सपना पूरा करेगी।