
निवाई. स्वायत्त शासन नगरीय विकास एवं आवासन विभाग मन्त्री श्रीचन्द्र कृपलानी ने कहा कि प्रदेश में शहरों के चहुंमुखी विकास में सरकार ने कोई कसर नही छोड़ी है। मंत्री कृपलानी गुरुवार को नगरपालिका परिसर में आयोजित 20 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थेे।
नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने कहा कि नगरपालिका शहर के विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपए का नि.शुल्क बीमा होगा। सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, विधायक हीरालाल रैगर, जिला प्रमुख सत्यनारयण चौधरी ने भी सम्बोधित किया।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका की ओर से जयपुर-टोंक रोड पर टोंक व जयपुर की ओर नगर पालिका की सीमा पर दो गेट, सामुदायिक भवन, सुलभ शौचालय, गौरव-पथ, सीसी रोड, फायर स्टेशन सहित 20 करोड़ के विकास कार्य किए है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामअवतार घाटी, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुशीला सालोदिया, मदनलाल वर्मा, पार्षद रतनदीप गुर्जर, महावीर पंडित, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रमाकांत शर्मा, पूर्व पार्षद परसराम कुमावत, पार्षद रमेश सोनी, योगेश जैन, युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह नाथावत, महामंत्री मनोज पाटनी, हेमराज स्वर्णकार, पार्षद सुनिता जायसवाल, रेखा भडाणा, चन्द्रकला खंडेलवाल, नाथूसिंह किराड़, शिव पारीक, राजेश चौधरी, ज्योति व्यास, करण राजावत, मदन भड़ाना, एससी मोर्चा के अध्यक्ष लादूलाल बैरवा, विमलचंद जैन, एडवोकेट रमेश वर्मा, आशाराम डोई, ओमप्रकाश शर्मा, इसाक मुगल, नवाब खान, हेमराज सोनी, पखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य, अधिशसी अधिकारी, थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा एवं गुर्जरमल शर्मा सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।