
टोंक. विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन से जुड़े कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
टोंक. विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन से जुड़े कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा है।
इसमें कर्मचारियों के किए गए निलम्बन को बहाल करने, वेतन आयोग को लागू करने, थाने में दर्जमामलों का निस्तारण, स्थानांतरण नीति बनाने, पदोन्नति, सुरक्षा के संसाधन देने, ठेका प्रथा बंद करने समेत अन्य मांगों का निस्तारण करने की मांग की। इस दौरान शक्तिसिंह मीणा, विनोद नायक, विनोद शर्मा, नारायण धाकड़, सहदेव प्रजापत आदि शामिल थे।
प्रशिक्षणार्थियों ने किया प्रदर्शन
टोंक. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने जलदाय विभाग कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रशिक्षणार्थियों का कहना था कि 20 दिन से छात्रावास में जलापूर्ति बाधित है। ऐसे में उन्हें पीने व नहाने के लिए पानी भी बाहर होटलों से लाना पड़ रहा है।
इस दौरान जलदाय अभियन्ताओं ने उन्हें समझाकर शांत किया। लाली, तब्बसुम, भानू, शिवा आदि प्रशिक्षणार्थियों का कहना था कि सआदत अस्पताल परिसर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का छात्रावास है। इसमें लगे नलों में कई दिन से पानी नहीं आ रहा।
कई बार अवगत कराने के बावजूद सुनवाई नहीं होते देख प्रशिक्षणार्थी जलदाय कार्यालय परिसर में पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। सहायक अभियन्ता राधेश्याम गुप्ता ने उन्हें समझाया कि अस्पताल परिसर तक नियमित पानी पहुंचाया जा रहा है।
इसके बावजूद छात्रावास तक पानी नहीं पहुंच रहा है तो इसका कारण पाइप में कचरा आना है। इधर, नर्सिंग अधीक्षक बन्नालाल जाट ने बताया कि नई पाइप लाइन डलवाने के लिए सीएमएचओ को पत्र लिखा जाएगा, जिससे जलापूर्ति सुचारू हो सके।
झिलाय (निवाई). सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते क्षतिग्रस्त निवाई-बौंली मार्ग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सरपंच भंवरलाल यादव को भी लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। बाद में सरपंच के समझाने पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला। इससे पहले ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि जमना प्याऊ से भरथला मोड़ तक सडक़ पर गहरे गड्ढे हैं।
Published on:
28 Dec 2017, 1:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.