
मालपुरा उपखण्ड की पंचायत तिलांजू की देवल्यापट्टी गुजरान सत्संग समारोह में उपस्थित श्रद्धालु।
मालपुरा. उपखण्ड की पंचायत तिलांजू की देवल्यापट्टी गुजरान में जयगुरुदेव संगत समिति की ओर से आध्यात्मिक सत्संग में संत पंकज ने कहा कि इंसान को अपने जीवन में सत्संग व अहिंसा का महत्व समझना चाहिए। हिंसा अराजकता फैलाती है। संत समागम के बिना संस्कारों का समावेश सम्भव नहीं है। संतों की संगत करने से जीवन में निखार आता है तथा आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है।
उन्होने कहा कि सत्संग के अभाव में वर्तमान समय में परिवारों के विघटन को भी संकट की स्थिति बताते हुए धर्म के मार्ग पर चलने के लिए बालकों में बचपन से ही माता-पिता की ओर से संस्कार डालने की बात पर जोर दिया। चौला है जिस दिन जीवात्मा चली जाती है उसी क्षण परिवारजन इसे जला कर नष्ट कर देते है।
इससे पूर्व संगत के हरिनारायण गुर्जर, संगत जिलाघ्यक्ष प्रहलाद गुर्जर, विष्णु कुमार सोनी, शंकर लाल चौधरी सहित कई लोगों ने हेलिपेड पर उनका स्वागत किया।
देवस्थान विभाग ने कराई पूजा
मालपुरा. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देश पर उपखण्ड की तीर्थ नगरी डिग्गी कल्याणजी मन्दिर में भारतीय नववर्ष व नवरात्र स्थापना पर प्रदेश की खुशहाली व अमनचैन शांति को लेकर देवस्थान विभाग की ओर से विशेष पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ कराए गए। देवस्थान विभाग के श्रीकुमार व निरीक्षक किरण मीणा के सानिध्य में कल्याण जी महाराज के मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान पण्डितों के दल की ओर से यज्ञ हवन में आहूतियां दी गई। वहीं 11 सौ दीपको से महआरती की गई। इस दौरान श्रीकल्याण मन्दिर ट्रस्ट के मंत्री जयप्रकाश शर्मा, ट्रस्टी मूलशंकर शर्मा, गिरधर शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, गिरिराज शर्मा सहित ट्रस्ट अहलकार दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
समाज का विकास जरूरी
निवाई. मुस्लिम बंजारा समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बंजारा समाज के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्लाम खान का निवाई पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। इस दौरान बैठक में सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष खान ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है।
इस दौरान काग्रेंस जिला सचिव दिलीप इसरानी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महावीर पराणा, भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, सुशीलकुमार जैन, कमलकिशोर जाट, नसीर कुरेशी, तनवीर कुरैशी, जुम्मा खां, उरमान खान, फिरोज खान, तुलसीराम चौधरी, कमरूद्दीन, जमाल मुंशी एवं इस्लाम खान मौजूद थे।
Published on:
21 Mar 2018, 4:38 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.