युवती को भगा ले गया
टोडारायसिंह. पुलिस ने एक युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है। हैड कांस्टेबल भागचंद जाट ने बताया कि युवती के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि गत 18 नवम्बर की रात वह घर पर नहीं था। इस दौरान मोलीपुरा थाना पीपलू निवासी कंवरपाल पुत्र रतन गुर्जर, सपंती पत्नी महावीर, दुर्गालाल पुत्र बजरंग लाल व कमला पत्नी दुर्गालाल गुर्जर उसके घर आए तथा बहला फुसला कर उसकी पुत्री को ले गए। परिजनों की तलाश के बावजूद नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।