10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई पूर्व उपमुख्यमंत्री की पुण्यतिथि

बाबूजी एक गांधीवादी विचारधारा रखने वाले नेता थे। बाबूजी एक गांधीवादी विचारधारा रखने वाले नेता थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 9:58 AM IST

tribute

टोंक में रविवार को आयोजित पुण्यतिथि में शामिल पदाधिकारी।

टोंक. जिला कांग्रेस की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारीलाल बैरवा की नवीं पुण्यतिथि रविवार को बस स्टैण्ड के सामने स्थित सर्कल पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता चौधरी ने कहा कि बनवारी लाल कांग्रेस संगठन के वो शख्सियत थे, जिनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

संगठन की मजबूती के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। पूर्व विधायक कमल बैरवा, जिला परिषद सदस्य मणिन्द्र लोदी एवं उनकी पुत्री पूर्व प्रधान अलका बैरवा ने भी बैरवा के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी, एडवोकेट शकीलुर्रहमान, देवकरण गुर्जर, प्रताप मल रणवाल, रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान, पार्षद विकास लोदी, श्योजी राम मीणा, आत्माराम गोयल, अनुराग गौतम, सुनील बंसल, जर्रार खान आदि ने बैरवा की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


आमजन की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि
निवाई .डाक बंगले में पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारीलाल बैरवा की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि बैरवा के आदर्शों पर चलकर आमजन की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशान्त बैरवा ने कहा कि बाबूजी एक गांधीवादी विचारधारा रखने वाले नेता थे। प्रधान चन्द्रकला गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, शहर अध्यक्ष महावीर, डीआर मणिन्द्र लोदी, पूर्व प्रधान अलका बैरवा, रामराय मीणा, पालिका उपाध्यक्ष पारस पहाड़ी, सूरजनारायण भट्ट, सुरेश डोई, दिनेश गिन्दोड़ी, प्रदीप पारीक, मधुसुदन शर्मा, सीताराम शर्मा, श्रीराम चौधरी, सरपंच भंवर यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तनवीर कुरेशी, खान बाबा, महेन्द्र कसाणा, इस दौरान श्रद्धांजलि दी गई।

बैरवा का पार्टी में विशेष योगदान रहा
मालपुरा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को डाक बंगले में पूर्व उप मुख्यमंत्री बनवारीलाल बैरवा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा ने कहा कि बनवारीलाल बैरवा का पार्टी में विशेष योगदान रहा है।

इस दौरान पूर्व उप प्रधान गोपाल गुर्जर, रामदेव गुर्जर, धनरूप शर्मा, आकाश शर्मा, पार्षद मरगूब अहमद, अब्दुल्ला गहलोत, सीआर बलराज चौधरी, बुद्धिप्रकाश टेलर, रामलाल फौजी आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यकर्ताओं ने बनवारीलाल बैरवा के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।


विचार गोष्ठी आयोजित हुई
पीपलू. कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री बनवारी लाल बैरवा की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विचार गोष्ठी में ब्लॉक अध्यक्ष राम गोपाल मीणा,घासी लाल चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर उम्मेद चौधरी, कजोड़ शर्मा, उद्दा लाल चौपड़ा, रामधन जाट, भंवर बैरवा, हंसराज मीणा, मांगीलाल अजमेरा मौजूद थे।


श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ

देवली. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल हाडा की मौजूदगी में रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारी लाल बैरवा की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। महामंत्री सत्यनारायण बुलिया ने बताया कि इस दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बैरवा को याद किया गया।

यहां कंचन मीणाए डॉ. राम गोपाल मीणा, चांदमल जैन, संदीप काटिया, नीरज शर्मा, मुकेश गर्ग, टीकम सैन, शम्मी, मुकेश मीणा, रोहित चंदेल, सुरेंद्र बैरवा आदि शामिल थे।