2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सार्वजनिक तालाब पेटे में अनाधिकृत खनन से ग्रामीणों में रोष, सडक़ निर्माण के लिए ठेकेदार जेसेबी से धडल्ले से निकाल रहा मिट्टी

पंचायत या प्रशासन की बिना अनुमति के तालाब में अवैध खुदाई करने से ग्रामीणों में नाराजगी है।  

2 min read
Google source verification
Pond mining

टोडारायसिंह. मोर गांव में अनाधिकृत खुदाई करती एलएनण्टी मशीन।

टोडारायसिंह. मोर में सार्वजनिक तालाब पेटे में अनाधिकृत खनन किए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि मोर व आसपास कही भी सरकारी व गैर सरकारी कार्यो में सडक़ निर्माण या ग्रेवल या खाईयों को भरने के लिए कंकरीट मिट्टी के लिए मोर तालाब पेटे में सबंधित ठेकेदार जेसेबी या एलएण्डटी मशीनों से धडल्ले से अनाधिकृत खुदाई करते है।

पंचायत या प्रशासन की बिना अनुमति के तालाब में अवैध खुदाई करने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चारागाह भूमि पर प्रभावशाली लोगो ने कब्जे कर लिए है। तालाब पेटे में पड़ी भूमि पर गांव के मवेशियों को चराया जाता है।

इधर, ठेकेदार अच्छी कंकरीट मिट्टी के लिए तालाब परिसर में जगह जगह गड्ढ़े बना देते है। जिससे एक ओर मवेशियों के चारे का संकट बढ़ गया है, वही गहराई तक खोदने से तालाब में लगातार रिसाव होने से गर्मियों के दिनों में मवेशियों के पीने की समस्या विकट हो जाती है।


चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण

मोर (टोडारायसिंह.) . उपखण्ड प्रशासन ने जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सोमवार को बनकाखेड़ा में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाया। उल्लेखनीय है कि बनकाखेडा में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर आर.सी. ढेनवाल के समक्ष ग्रामीणों ने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।

जिला कलक्टर के निर्देश पर सोमवार को राजस्व प्रशासन मौके पर पहुंचा। तहसीलदार कपिल शर्मा के निर्देश पर पटवारी गिरदावर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों ने करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर काश्त करने के साथ बाड़े बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। सोमवार को करीब 50 बीघा बोई गई फसल को नष्ट कर अतिक्रमियों को बेदखल किया गया। शेष भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।


बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़़े
टोडारायसिंह. पुलिस ने बजरी खनन व परिवहन पर कार्रवाई करते हुए हमीरपुर के निकट बजरी से भरे तीन डम्पर जब्त कर दो चालको को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी उदयसिंह ने बताया कि गश्त के दौरान हेड कास्टेबल किशनलाल व रामस्वरूप ने हमीरपुर पेट्रोल पम्प के निकट बजरी से भरे तीन डम्परो को रूकवाया। जांच में तिरपाल से ढक़े तीनो डम्परो में बजरी भरी थी। इसी बीच एक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कास्या (फागी) निवासी श्योजी बागरिया व बोरखंडी (पीपलू) निवासी मुकेश मीणा को गिरफ्तार किया है। बजरी खनन व परिवहन के आरोप में गिरफ्तार दोनों चालको को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।