
चेक पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को अल्पाहार भेंट किया
मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर मंगलवार को भारत विकास परिषद की ओर से कोरोना वॉरियर प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहरी क्षेत्र में सभी चेक पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को अल्पाहार भेंट किया गया। इस दौरान परिषद संरक्षक राजकुमार जैन, अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, समाज सेवी मनीष सोनी, डॉ राजाराम भारद्वाज, परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, वित्त सचिव शशि कांत पाठक, डॉ राजाराम भारद्वाज द्वारा माणक चौक, सुभाष सर्कल, महावीर मार्ग, नवीन मंडी, गाँधी पार्क, व्यास सर्कल, ट्रक स्टैंड, अजमेर रोड पर बनी चेक पोस्ट पर कोरोना वारियर्स को अल्पाहार कराया गया।
किया सम्मान
पचेवर. कोरोना वॉरियर चिकित्साकर्मियों का नगर सरपंच किस्मत कंवर ने माला पहनाकर सम्मान किया गया। सरपंच किस्मत कंवर ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की जंग में चिकित्सा कर्मी दिन रात निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे। राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान कर हौंसला अफजाई की गई। इस अवसर पर समाजसेवी राजू सिंह, काना राम सेन, रामलाल जाट, विकास मेघवंशी, गोवर्धन माली, किशन गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
स्वप्रेरणा ने प्रतिभा का कराया सम्मान
टोडारायसिंह. शादी समारोह के बीच मकानों पर आर्ट की छवि छोडऩे वाले पेंटर हरिराम गौड़ को कोरोना काल में स्वयं के खर्चे से (नि:शुल्क) शहर की दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से कोरोना व वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक संदेश देने की पहल करने पर उपखण्ड कार्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिनो मुंह पर मास्क लगाए हरिराम पैंटर ने उपखण्ड कार्यालय के मुख्य द्वार पर उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार के वैक्सीनेशन करवाते छायाचित्र के साथ स्लोगन से शुरुआत की थी।
टोडारायसिंह साहित्य मंच की ओर से पेंटर हरिराम गौड व उनके बेटे तरुण गौड़ को उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार ने साफा, माला, दुपट्टा, पेन, डायरी तथा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा द्वारा दी गई टी-शर्ट, केप, बैच लगाकर सम्मानित किया गया, साथ ही भामाशाह हरीश सिंधी की ओर से नगद सम्मान राशि भी दी गई। इस दौरान तहसीलदार मनमोहन गुप्ता, सीआई अमरसिंह, नायब तहसीलदार सीताराम लक्षकार, ओमप्रकाश शर्मा, भामाशाह हरीश सिंधी, साहित्य मंच से शिवराज कुर्मी, राजेंद्र प्रसाद विजयवर्गीय, आशीष विजय मौजूद थे।
Published on:
19 May 2021 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
