डिग्गी. उपतहसील क्षेत्र के विभिन्न सडक़ मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में तेज गति से बजरी का अवैध परिवहन कर वाहन गुजर रहे हैं। गत दिनों आयोजित बैठक में उपखण्ड अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मीणा ने पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, खनिज विभाग व वन विभाग को मिलाकर टीम गठित कर अवैध बजरी दोहन कर जाने वाले वाहनों की धरपकड़ करने की योजना बनाई थी, लेकिन चारों विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में तेज गति से डम्पर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेलर बजरी का अवैध दोहन कर गुजरते हैं।